फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   18-year-old youth dies in two-car collision

दो कारों की भिड़ंत में 18 वर्षीय युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
18-year-old youth dies in two-car collision
गांव पतरेहड़ी के पास दो कारों की भिड़त के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Ambala
नारायणगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 73 पर गांव पतरेहड़ी के निकट दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पांच अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर बाद गांव पतरेहड़ी के निकट पंचकूला से साहा की ओर जा रही एक कार सामने से आ रही होंडा कार से टकरा गई थी। इससे कार में सवार 18 वर्षीय हिमांशु निवासी कक्कड़ माजरा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा जगदीप निवासी गांव कक्कड़ माजरा घायल हो गया। दूसरी गाड़ी में सवार एक महिला सहित दो लोगों और 3 बच्चों को हल्की चोटें आईं। जिन्हें सामान्य अस्पताल शहजादपुर में इलाज के लिए ले लिए दाखिला करवाया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें पंचकूला सेक्टर छह के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed