फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   18 cases of dengue and one case of chikungunya came to light

Ambala News: डेंगू के 18 तो चिकनगुनिया का एक केस आया सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
18 cases of dengue and one case of chikungunya came to light
शहजादपुर। जिले में वीरवार को डेंगू के 18 व चिकनगुनिया का एक मामला सामने आया। अभी तक 266 मामले डेंगू के आ चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों को सचेत कर रहा है। शहजादपुर में एसएमओ डॉ तरूण प्रसाद ने कहा कि डेंगू रोग के बारे से सावधानी रख कर ही इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

डेंगू रोकथाम के लिए सीएचसी क्षेत्र में ग्रामीण लोगों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें इसके लक्षण और बचाव के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया फैलाने वाला ऐडीज मच्छर दिन में काटता है व रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है। डेंगू के लक्षण अकस्मात तेज बुखार होना, अचानक तेज सिर दर्द होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना। आंखों के पीछे दर्द होना, जोकि आंखों को घुमाने से बढ़ता है। चिकनगुनिया के लक्षण-बुखार के साथ जोड़ों में दर्द व सूजन होना। कंपकंपी व ठंड के साथ बुखार का अचानक बढना, सिरदर्द होना। एसएमओ ने बताया कि इनमें से कोई भी लक्षण होने पर तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्र में खून की जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed