फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   18.8 mm of rain increased the problems of administration, sweating to dry water throughout the day

18.8 एमएम बारिश ने बढ़ाई प्रशासन की दिक्कतें, दिनभर पानी सुखाने में बहाया पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
18.8 mm of rain increased the problems of administration, sweating to dry water throughout the day
18.8 mm of rain increased the problems of administration, sweating to dry water throughout the day - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और शनिवार सुबह करीब 6 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटा तक बादलों से खूब पानी बरसाया, जिससे शहर में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई। यहां तक कि पुलिस लाइन मैदान जहां पर जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम होना है वहां भी पानी भर गया, जिससे मैदान में कीचड़ की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

मैदान की स्थिति देख प्रशासन की धड़कने भी तेज हो गई। सुबह-सुबह ही निगम कर्मचारी बड़ी और छोटी पानी निकालने वाली मोटर लेकर पहुंच गए और मैदान में जमा पानी को निकालने के कार्य में जुट गए। सुबह से लेकर शाम तक कर्मचारी मैदान को सुखाने के कार्य में जुटे रहे। इस बीच कार्यक्रम में मैदान गीला होने के कारण कोई खलल न डले इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मैदान का दौरा किया और कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जब पूरा दिन धूप कर्मचारियों के प्रयास के मैदान सूखा तब जाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं थोड़ी सी बारिश में ही बहुत से स्थानों पर जल भराव की समस्या पैदा हो गई। कई जगह तो ऐसी थी। जहां पर शाम तक पानी जमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed