{"_id":"5c34feb2bdec2256cc1be9f9","slug":"171546976946-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने लोस चुनाव की तैयारी को लेकर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने लोस चुनाव की तैयारी को लेकर दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता सूचियों का संशोधन कार्य 14 तक पूरा करें अधिकारी : रंजन
प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी ने लोस चुनाव की तैयारी को लेकर दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए हरियाणा में तैयार की जा रही मतदाता सूचियों के कार्य की समीक्षा के लिए मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव रंजन ने सभी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव की तैयारियों के लिए दिशानिर्देश दिए। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने मतदाता सूचियों से संबंधित जिले की जानकारी उपलब्ध करवाई। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि 14 जनवरी तक मतदाता सूचियों का संशोधन कार्य पूरा किया जाना है। ऐसे मतदाता, जिनकी फोटो नहीं मिलती अथवा मतदाता सूची में कोई और कमी है तो उसे इस अवधि से पहले पूरा कर लें। सभी डीसी इस कार्य की स्वयं समीक्षा करें और सभी सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को भी यह कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दें। रंजन ने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में मतदाताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1950 की सुविधा आरंभ की गई है।
------------
प्रवासी भारतीय बनवा सकते हैं अपना वोट
रंजन ने कहा कि विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी अपना वोट बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें फार्म नंबर छह भरना होगा। अधिकारी ने कहा कि सेना में सेवारत हरियाणा वासियों के वोट बनाने के लिए भी चुनाव विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी विशेष प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सेना में सेवारत होने के कारण बहुत से सैनिक अपना वोट नहीं बनवा पाते और ऐसे सैनिकों के वोट बनवाने के लिए उनके परिजनों के माध्यम से विशेष प्रयास करें।
-----------
मतदान केंद्रों का करें भौतिक निरीक्षण
रंजन ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामित सहायक पीठासीन अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करें। केंद्रों पर बिजली, पानी के साथ-साथ शौचालय की व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, मतदान करने के लिए लाइन में खड़े होने वाले मतदाताओं के लिए गर्मी से बचाव के आवश्यक प्रबंधों का जायजा लें और समय रहते सभी खामियों को दूर करें। वीडियो कांफ्रेंस में बराड़ के अलावा यमुनानगर के डीसी गिरीश अरोड़ा, अंबाला के एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, नारायणगढ़ की एसडीएम अदिति, तहसीलदार चुनाव आंचल गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।