{"_id":"5c33a768bdec22572b7ea533","slug":"171546889064-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर कार से टकराने के बाद नाले में गिरी कार, दंपती व दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर कार से टकराने के बाद नाले में गिरी कार, दंपती व दो बच्चे घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर-----43 से 46
कार से टकराकर दूसरी कार नाले में गिरी, दंपती और दो बच्चे घायल
जीटी रोड पर मानकपुर गांव के पास मोड़ काटने के दौरान हुआ हादसा
टक्कर लगने के बाद कार से नीचे गिरी महिला, बच्चों समेत पीजीआई रेफर
राजस्थान के भीलवाड़ा से पंजाब के गुरदासपुर में जा रहा था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर में जीटी रोड पर मानकपुर गांव के पास एक कार मोड़ काटने के दौरान दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार से महिला बाहर गिरी और कार नाले में गिर गई। हादसे में दंपती और उनकी दो बेटियां घायल हो गईं। दूसरा कार चालक फरार हो गया। नाले में गिरे कार सवार सदस्यों को कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने बाहर निकाला और शहर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला व उसके दो बच्चों को चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे में घायल व कार चला रहे हरनेक सिंह (50) ने बताया कि सोमवार सुबह वह राजस्थान के भीलवाड़ा से पंजाब के गुरदासपुर में अपनी पत्नी नवनीत कौर (40), बेटी अनमोल कौर (7), अवलीन कौर (5) के साथ जा रहे थे। जब वह मानकपुर गांव के पास कार को मोड़ने लगे तो उस दौरान उनकी किसी अन्य कार से टक्कर हो गई। उनकी पत्नी नवनीत कौर (40) कार से बाहर गिर गई और कार पलटते हुए एक बड़े नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान हरनेक सिंह ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी और उनकी पत्नी नवनीत ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी। बाद में जेसीबी की मदद से कार को नाले से निकाला गया। पुलिस का कहना है कि हरनेक सिंह के बयानों के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी और हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।