फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कनेक्शन कटवाने और नया मीटर लगाने के लिए भी जद्दोजहद

कनेक्शन कटवाने और नया मीटर लगाने के लिए भी जद्दोजहद

Tue, 21 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
कनेक्शन कटवाने और नया मीटर लगाने के लिए भी जद्दोजहद
कनेक्शन कटवाने और नया मीटर लगाने के लिए जद्दोजहद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर में धूलकोट स्थित बिजली दफ्तर में सोमवार को बिजली सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा में अधिकतर समस्याएं बिजली का बिल न आना और मीटर की रीडिंग के लिए कर्मचारी का घर न आने की रहीं। वहीं चार समस्याएं ऐसी भी आईं जिनमें दो व्यक्ति नया मीटर लगवाने के लिए भटकने के बाद सभा में पहुंचे और दो व्यक्ति कनेक्शन कटवाने के लिए भी आए।
सोमवार को हुई बिजली सभा में करीब 8 से 10 समस्याएं आईं, जिनमें से 2-3 समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया गया। वहीं सोमवार को लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एसई आरके खन्ना, एक्सईएन बीएस कंबोज, एक्सईएन पवन नरुला, एसडीओ कमल पानरा, सीजीआरएफ के चेयरमैन जीएल बंसल व अन्य बिजली निगम के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एक्सईएन पवन नरुला ने बताया कि उन्होंने सोमवार को हुई बिजली सभा में पिछली बिजली सभा में आई 4 शिकायतों का भी समाधान किया।
विज्ञापन

बॉक्स
ये आई शिकयतें
शहर की बादशाही बाग कॉलोनी में रहने वाले अमरजीत सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष किन्हीं कारणों के चलते उन्होंने अपने घर का बिजली बिल नहीं भरा था, जिस वजह से 22 दिसंबर 2017 को बिजली विभाग की तरफ से उनका मीटर उतार लिया गया था। इसके बावजूद उनके बिजली का बिल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
अंबाला कैंट के गांधी नगर में बीडी मिल के पास से आए जय प्रकाश ने बताया कि उनके बिजली बिल की रीडिंग इस बार कम आई है, जिस वजह से उनका बिल कम आया है, हालांकि रीडिंग ज्यादा कंज्यूम की गई है। उन्होंने कहा कि उनकी रीडिंग के अनुसार बिजली निगम बिल भेजे, अन्यथा अगले बिल को बढ़ाकर न भेजे।
--------------
शहर में न्यू लक्षमी नगर में रहने वाले नंद सिंह रावत कहा कि उनके घरों के ऊपर ग्रिल लगाकर स्ट्रिीट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे हर समय दीवारों में करंट आने का डर बना रहता है।
------------
शहर में जग्गी गार्डन के फेस-2 में रहने वाली करनैलो देवी ने बताया कि उनके घर का बिजली का मीटर उनके पति प्रेम चंद के नाम है। उन्होंने बताया कि उनके घर पर आखिरी बिल 30 मार्च 2017 को आया था। उन्होंने कहा कि उनके घर पर न तो बिजली निगम का कोई कर्मचारी बिजली मीटर की रीडिंग लेने आता है और न ही बिजली का बिल देने आता है।
----------------
शहर में जग्गी गार्डन के फेस-2 में रहने वाली लीला देवी ने बताया कि उनके घर का बिजली का मीटर उनके पति राम सिंह के नाम है। उन्होंने बताया कि उनके घर पर न तो बिजली निगम का कोई कर्मचारी बिजली मीटर की रीडिंग लेने आता है और न ही बिजली का बिल देने आता है।
--------------
शहर में जग्गी गार्डन के फेस-2 में रहने वाले अरुण कपूर ने बताया कि उनके घर पर न तो बिजली निगम का कोई कर्मचारी बिजली मीटर की रीडिंग लेने आता है और न ही बिजली का बिल देने आता है।
--------------
शहर में जग्गी गार्डन के फेस-2 में रहने वाले वेद प्रकाश ने बताया कि उनके घर पर न तो बिजली निगम का कोई कर्मचारी बिजली मीटर की रीडिंग लेने आता है और न ही बिजली का बिल देने आता है। उन्होंने कहा कि उन्हें स्वयं बिजली बोर्ड जाकर बिल की राशि पूछनी पड़ती है।
-------------
शहर में जग्गी गार्डन के फेस-2 में रहने वाले ओम प्रकाश भाटिया ने बताया कि उनके घर का बिजली का मीटर उनके बेटे पुनीत भाटिया के नाम है। उनके घर पर न तो बिजली निगम का कोई कर्मचारी बिजली मीटर की रीडिंग लेने आता है और न ही बिजली का बिल देने आता है।
--------------
अंबाला कैंट से आए जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अपना सेक्टर-9 में स्थित घर किराए पर दे रखा है। उन्होंने बताया कि उनके इस घर का बिल 65 हजार रुपये आया हुआ है। मई माह में यह बिल 44 हजार था। उन्होंने एसई आरके खन्ना को कहा कि उनके किराएदार बिजली का बिल नहीं भरते। उन्होंने कहा कि उनके किराएदारों को नोटिस भेजकर या तो बिल वसूला जाए या कनेक्शन काटा जाए।
-------------
शहर में लायलपुर बस्ती में रहने वाली सुरेंद्र कौर ने बताया कि उन्होंने 2 मई को 3500 रुपये सिक्योरिटी जमा करवाई थी, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी उनके घर पर मीटर नहीं लगा है।
------------
शहर में राधाकृष्ण बाजार में रहने वाले वीके बंसल ने बताया कि उन्होंने अप्रैल माह में अपना मकान खाली किया था और वहां से बिजली का कनेक्शन काटने के लिए 20 हजार रुपये सिक्योरिटी भी जमा करवाई थी, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं काटा गया।
---------------
शहर में आशा सिंह गार्डन में रहने वाले दलबीर सिंह ने बताया कि उनकी टैगोर गार्डन में दुकान है। उन्होंने कहा कि दुकान पर बिजली मीटर लगवाने के लिए 7 जुलाई को उन्होंने 54 हजार रुपये जमा करवाए थे, लेकिन अभी तक मीटर नहीं लगा। उन्होंने कहा कि इस बारे एक्सईएन व एसडीओ से भी बात कर चुके हैं, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना लगाकर उन्हें टाल दिया गया।

------------
वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी सभा में अंबाला कैंट में रहने वाले पीड़ित प्रवीण सबलोक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोर्ट के अनुसार उनके घर पर मीटर लगा है और लाइट आ रही है, हालांकि उनके घर का मीटर विभाग की ओर से कुछ वर्ष पहले उतारा जा चुका है। उन्होंने कहा कि उनका बकाया बिल 2 लाख 82 हजार रुपये है और यह रीडिंग के हिसाब से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed