फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जोन व डिस्ट्रिक्ट स्कूल गेम्स का कैलेंडर जारी, प्रतियोगिताएं एक से

जोन व डिस्ट्रिक्ट स्कूल गेम्स का कैलेंडर जारी, प्रतियोगिताएं एक से

Tue, 24 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
जोन व डिस्ट्रिक्ट स्कूल गेम्स का कैलेंडर जारी, प्रतियोगिताएं एक से
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। शिक्षा विभाग की स्कूल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जोनल स्कूल गेम्स जहां एक अगस्त से शुरू होंगी, वहीं डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट 9 अगस्त से खेला जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जबकि इसे लेकर स्कूल स्तर पर दिशा निर्देश भेजे गए हैं।

यह है खेल कैलेंडर
जोनल (खंड) स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं की शुरूआत एक अगस्त से होगी। इसके तहत अंडर 11 व 14 लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिताएं होंगी। लड़कों की प्रतियोगिताएं एक व दो अगस्त को तथा लड़कियों की तीन व चार अगस्त को होंगी। अंडर 17 व 19 लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता 20 अगस्त से होंगी। इसके तहत लड़कों के लिए बीस से इक्कीस अगस्त व लड़कियों के तेइस से चौबीस अगस्त तक प्रतियोगिताएं होंगी। अंडर 11 व 14 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 9 अगस्त से शुरू होंगी। लड़कों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 9 व 10 अगस्त को होगी, जबकि लड़कियों की खेल प्रतियोगिताएं 11 व 12 अगस्त को खेली जाएंगी। लड़कों में अंडर 17 व 19 की प्रतियोगिताएं 27 व 28 अगस्त को होंगी, जबकि लड़कियों की प्रतियोगिताएं 29 व 30 अगस्त को होंगी।
विज्ञापन


जिला स्तर पर यह खेल इवेंट्स होंगे
स्कूलों जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तहत इवेंट्स का चयन भी किया गया है। इसके तहत तैराकी, वाटर पोलो वेटलिफ्टिंग, हॉकी, बाक्सिंग, साइक्लिंग, ताइक्वांडो, चाईक्वांडो, स्केटिंग, रोलर हॉकी, तीरंदाजी, फेंसिंग, जूडो, शूटिंग, जिमनास्टिक, लॉन टेनिस, नेट बॉल, बेस बॉल, साफ्ट बॉल, कोर्फ बाल के मुकाबले करवाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि खंड अथवा ज्ञ्जिला स्तर पर क्रिकेट की प्रतियोगिता आयोजन कमेटी किसी भी तिथि को करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री सुब्रोतो व प्री नेहरू हॉकी 26 से
इसी को लेकर प्री सुब्रोतो कप अंडर 17 लड़के व लड़कियों तथा प्री नेहरू कप हॉकी अंडर 15 लड़के व अंडर 17 लड़केे व लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल भी जारी किया गया है। इसके तहत 26 व 27 जुलाई को जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसके बाद प्रथम आने वाले स्कूल 6 से 8 अगस्त तक होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।



शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल गेम्स को लेकर कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके साथ खंड व जि ला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं को लेकर आयोजन कमेटी गठित कर दी है, जिनकी देखरेख में यह प्रतियोगिताएं होंगी।
- राजेंद्र सिंह जिंदू, एईओ (स्पोट्र्स) शिक्षा विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed