फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - रातभर होती रही बारिश, कई कालोनियों में बिजली गुल

- रातभर होती रही बारिश, कई कालोनियों में बिजली गुल

Wed, 13 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
- रातभर होती रही बारिश, कई कालोनियों में बिजली गुल
20 एमएम बारिश से तापमान गिरा, ठिठुरन बढ़ी, कई कॉलोनियों की बत्ती गुल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
20 एमएम बारिश और तेज हवाओं के चलते जिले के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई वहीं ठिठुरन बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सूरज नहीं निकला और हलकी धुंध छाई रही। वहीं बारिश के कारण जिले में कई जगहों पर बिजली गुल होने से लोगों को दैनिक कार्य निपटाने में परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम खुलने की संभावना है जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश रातभर रुक-रुककर होती रही। इससे तापमान गिरा और ठिठुरन भी बढ़ गई। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 19.5 रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सर्दी बढ़ने से अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं गर्म खाद्य पदार्थों की बिक्री खूब हुई। शाम होते ही ठिठुरन और बढ़ गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को जिले में तेज हवाएं चल सकती है और बादल छंटने से धूप निकल सकती है।
विज्ञापन


रातभर रही ब्लैक आउट की स्थिति
सोमवार रात बारिश और तेज हवाओं की वजह से विभिन्न कालोनियों में ब्लैक आउट की स्थिति रही। कैंट में गोविंद नगर, राम नगर, महेशनगर, दयालबाग, वशिष्ठ नगर के अलावा सदर क्षेत्र, रेलवे रोड, माल रोड, स्टाफ रोड आदि क्षेत्रों में बिजली गुल रही। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी भी हुई। रात से गुल बिजली कई कालोनियों में सुबह तक नहीं आई। कुछ जगह फॉल्ट भी आए जिन्हें सुबह मौके पर पहुंचे बिजली निगम कर्मियों ने दुरुस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के किसान इस बारिश को अपनी फसल के लिए फायदेमंद भी बता रहे हैं। किसान अमरीक, अवतार, गुरदीप आदि ने कहा कि गेहूं की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद है। इसके अलावा गन्ना व सब्जियों की खेती को भी इस बारिश से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed