{"_id":"5a302ed84f1c1bd1408bc91c","slug":"171513107160-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- नई आबादी के लोगों ने डीसी कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- नई आबादी के लोगों ने डीसी कार्यालय में किया प्रदर्शन
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
42 लाख रुपये और आशियाना योजना के तहत फ्लैट देने की पेशकश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
रेलवे फ्रैट कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण करने के बाद बेघर हुए नई आबादी के लोगों ने मंगलवार को डीसी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीसी कार्यालय में जमकर नारेबाजी की और मुआवजा राशि व जमीन देने की मांग की। दूसरी ओर प्रशासन ने लोगों को आशियाना योजना के तहत फ्लैट और निर्धारित की गई 42 लाख रुपये की राशि देने की बात कही।
शाक्या समाज की प्रदेशाध्यक्ष रेखा के नेतृत्व में राजेश, सुनील, अनिल, संतोष, माया देवी, कांता देवी, मनीष, महेंद्र आदि मंगलवार को डीसी कार्यालय में इकट्ठा हुए। यहां पर उन्होंने जोरदार नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रशासन द्वारा भरी सर्दी में उन्हें बेघर किया गया है और रहने के लिए कोई मकान अब तक नहीं दिए गए हैं। इतना ही नहीं उन्हें मुआवजा राशि भी नहीं मिली है। नारेबाजी के बाद डीसी शरणदीप कौर बराड़ को उन्होंने ज्ञापन सौंपा। डीसी और अन्य अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को आशियाना योजना के तहत हुडा में बनाया गया एक फ्लैट एवं अधिग्रहण के लिए मिली 42 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यह 42 लाख रुपये दस लोगों में बांटा जाएगा जबकि सभी को एक-एक फ्लैट दिया जाएगा। मगर प्रभावित लोगों ने इसका विरोध जताया। उन्होंने कहा कि फ्लैट बेहद घटिया किस्म के बने है और यह काफी छोटे हैं। उन्होंने सौ-सौ गज जमीन देने की मांग प्रशासन से की।