{"_id":"5a0f39644f1c1b79548bdf29","slug":"171510947172-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक पर बैठे राज्य मंत्री, सुनी जनता की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक पर बैठे राज्य मंत्री, सुनी जनता की शिकायतें
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री ने चौक में बैठकर सुनीं जन समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर।
त्रिवेणी चौक शहजादपुर में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने जन समस्याएं सुनी। गौरतलब है कि विधायक बनने से पहले भी राज्यमंत्री नायब सैनी त्रिवेणी चौक पर लोगों के बीच बैठते थे और उनका कुशलक्षेम जानते थे। वीरवार शाम को भी वहां जाकर वे लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी।
राज्यमंत्री के समक्ष मा. कृष्ण कुमार बंसल ने कस्बे में सफाई करवाने, नाले की रिपेयर करवाने और त्रिवेणी चौक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने का अनुरोध किया। वहीं राजेश कुमार ने बिजली की लटकती तारों के स्थान पर केबल डलवाने की मांग रखी। माजरा शहजादपुर की पूजा रानी ने त्रिवेणी चौक से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। गांव सलौला के करनैल सिंह व बलदेव सैनी ने गांव में बस सेवा शुरू करवाने का अनुरोध किया। वहीं बपोली रोड स्थित डेहा बस्ती के जंगूराम ने घरों के ऊपर से बिजली की तारें हटवाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य जिया लाल सैनी, राज्यमंत्री के राजनीतिक सचिव सोहन सिंह, शिवालिक बोर्ड सदस्य अश्वनी अग्रवाल, लाला मामचंद, मंडल प्रधान विवेक गुप्ता, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजीव गुप्ता, पंचायत समिति चेयरमैन गुरनाम सिंह, सरपंच यूनियन प्रधान अशोक पाल, मनीष बंसल, बलदेव सलौला, गोपाल मितल, किरण शर्मा, हैप्पी बनौदी, पवन सैनी, रविंद्र बीबीपुर, रणदीप सिंह, चकरेस राणा, सुरेंद्र राणा बड़ी बस्सी, संजय भरेड़ी, मनीष मित्तल, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।