{"_id":"593ee9f31126f41e768b4639","slug":"171497295347-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशी ने संभाला मंडल आयुक्त का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशी ने संभाला मंडल आयुक्त का पदभार
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबाला कैंट। 1989 बैच के प्रशासनिक अधिकारी विवेक जोशी ने सोमवार को अंबाला मंडल के 35वें आयुक्त का पदभार ग्रहण किया है। बता दें कि इसके पहले विवेक जोशी पांचवें वित्त आयोग हरियाणा के सदस्य सचिव है और उनको अंबाला मंडल के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। इससे पहले पदमुक्त हुए श्रीकांत वाल्गद के पास भी दो माह तक मंडल के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार था। जोशी इससे पहले भी जिले में सन 1992 में अंबाला के एसडीएम, वर्ष 1996 में यमुनानगर के एडीसी और वर्ष 1999 में पंचकूला के डीसी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इस मौके पर डीसी प्रभजोत सिंह, एडीसी आरके सिंह, एसडीएम सुभाष सिहाग, नगराधीश प्रतिमा चौधरी, जीएम रोडवेज कुलधीर सिंह ने उनका स्वागत किया।