फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   166 buses were deployed for the swearing in ceremony of the Chief Minister

Ambala News: मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में लगीं 166 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
166 buses were deployed for the swearing in ceremony of the Chief Minister
अंबाला। पंचकूला में होने वाले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अंबाला डिपो ने अपनी रोडवेज की 165 बसों को लगाया है। चंडीगढ़ मुख्यालय से जारी हुए आदेश के बाद अंबाला डिपो के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह सभी बसें पंचकूला के लिए रवाना होंगी। इस कारण अंबाला के सभी रूट प्रभावित रहेंगे। वहीं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दें वीरवार को पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होना है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे। समारोह में हजारों लोगों के आने की भी उम्मीद है। जिसे लेकर रोडवेज की बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन

अंबाला डिपो के पास 140 बसें हैं, वीरवार की सुबह 133 बसें पंचकूला के लिए रवाना होंगी। इसी तरह से नारायणगढ़ सब डिपो के पास 45 बस है। इसमें से 33 बस पंचकूला रवाना होंगी। इस कारण दिल्ली, चंडीगढ, हरिद्वार, देहरादून, हिमाचल, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, बराड़ा, मुलाना, समेत 120 रूट प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा लंबे रूट जयपुर, कुल्लू, धर्मशाला और लखनऊ पर बसें गई हुई हैं जो रात्रि ठहराव करेंगी और अगले दिन वापस आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पंचकूला में होने वाले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अंबाला डिपो की और से 166 बसों को लगाया गया है। यह बसें वीरवार की सुबह पंचकूला के लिए रवाना होंगी। इसके अलावा अंबाला के अधिकतर रूट प्रभावित रहेंगे।
कृष्ण, डीआई, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed