फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   5 व 6 जनवरी को जिले में 25 केंद्रों पर आयोजित होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा

5 व 6 जनवरी को जिले में 25 केंद्रों पर आयोजित होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा

Wed, 02 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
5 व 6 जनवरी को जिले में 25 केंद्रों पर आयोजित होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा
अध्यापक पात्रता परीक्षा 5 व 6 जनवरी को, 25 केंद्र बनाए
विज्ञापन

फोटो नंबर-------10
डीसी ने सभी प्रबंध समय पर पूरे करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 5 व 6 जनवरी को अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 5 जनवरी को बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक लेवल तीन तथा 6 जनवरी को प्रात: 10 से 12:30 बजे तक लेवल दो और बाद दोपहर 3 से सायं 5:30 बजे तक लेवल वन की परीक्षा होगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में परीक्षा अवधि के दौरान धारा 144 के आदेश प्रभावी रहेंगे।
यह जानकारी डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने मंगलवार को पंचायत भवन में इस परीक्षा के प्रबंधों के लिए आयोजित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केंद्रों से जुड़ी सभी तैयारी 4 जनवरी तक पूरी कर लें और इसकी रिपोर्ट डीईओ कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष में दें। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जैम्मर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
विज्ञापन

-------------
पुलिस की निगरानी में केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे प्रश्नपत्र
बराड़ ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र खजाना कार्यालय से प्रशासन द्वारा गठित टीमों और पुलिस की सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। इन टीमों का इंचार्ज एक-एक राजपत्रित अधिकारी रहेगा जबकि इस टीम में शिक्षा विभाग, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के एक-एक प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। परीक्षा के तुरंत बाद उत्तर पुस्तिकाओं को कलेक्शन सेंटर तक पहुंचाया जाएगा और यह कलेक्शन सेंटर पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला शहर में स्थापित किया जाएगा। सेंटर पर भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रतिनिधि व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
तलाशी के बाद ही होगी एंट्री
डीसी ने बताया कि प्रत्येक परीक्षार्थी को आवश्यक तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करवाया जाएगा। केंद्र में परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, अंगूठी, गहने व अन्य सामान नहीं ले जा सकता। धार्मिक चिह्न के रूप में धारण किए जाने वाला कड़ा और छोटी कृपाण तथा महिलाओं द्वारा धारण किए जाने वाले मंगलसूत्र को आवश्यक तलाशी के बाद अंदर ले जाने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की फ्लाइंग स्क्वायड के साथ-साथ शिक्षा विभाग की पांच, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन की एक तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की विशेष फ्लाइंग स्क्वायड टीम निरंतर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। बैठक में नगराधीश सुशील कुमार, जीएम रोडवेज गगनदीप सिंह, डीएसपी अजीत सिंह, डीईओ उमा शर्मा, डीईईओ रविंद्र कुमार, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधीक्षक राम अवतार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और सभी परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed