फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   विधवा महिला को गर्भपात की मिली इजाजत, ससुर के डीएनए से कराया जाएगा मैच

विधवा महिला को गर्भपात की मिली इजाजत, ससुर के डीएनए से कराया जाएगा मैच

Sat, 06 Oct 2018 01:14 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
विधवा महिला को गर्भपात की मिली इजाजत, ससुर के डीएनए से कराया जाएगा मैच
दुष्कर्म पीड़ित विधवा महिला को गर्भपात की मिली इजाजत
विज्ञापन

भ्रूण के डीएनए को ससुर के डीएनए से कराया जाएगा मैच
पीड़िता ने की आरोपी ससुर को गिरफ्तार करने और इंसाफ दिलाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली विधवा महिला को जिला कोर्ट से गर्भपात करने की इजाजत मिल गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी सुल्तानपुर निवासी कस्तूरी लाल को तफ्तीश के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस भ्रूण के डीएनए को आरोपी के डीएनए से मैच कराएगी, ताकि पता चल सके कि बच्चा किसका है। वहीं पीड़ित महिला अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती है। उसका कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार करके उसे इंसाफ दिलवाया जाए।

गौरतलब है कि उक्त महिला की शादी सुल्तानपुर में करीब 18 साल पहले हुई थी। करीब चार साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। महिला का आरोप है कि ससुर ने उस पर गलत नजर रखनी शुरू कर दी। इससे तंग आकर महिला अपने बच्चों सहित किराये के मकान में रहने चली गई और एक स्कूल में प्राइवेट नौकरी शुरू कर दी थी। बाद में ससुर द्वारा पंचायत में माफी मांगे जाने के बाद महिला फिर से ससुराल में रहना शुरू हो गई थी। इसी बीच कुछ समय पहले उसकी सास का देहांत हो गया। महिला का आरोप है कि एक दिन वह रसोई में चाय बना रही थी और उसके ससुर ने आकर उसके साथ जबरन गलत काम किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका ससुर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था और डरा धमकाकर वह कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब महिला के परिजन बेटी का हाल जानने घर पहुंचे तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। मेडिकल में पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ससुर कस्तूरी लाल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

महिला थाना की एसएचओ सुनीता ढाका का कहना है कि महिला को गर्भपात की इजाजत मिल गई है। भ्रूण का डीएनए लिया जाएगा और ससुर के डीएनए से मैच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed