फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एशियन गेम्स में रोइंग में देश के लिए खेलेगा म्हारा रोहित

एशियन गेम्स में रोइंग में देश के लिए खेलेगा म्हारा रोहित

Sat, 18 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
एशियन गेम्स में रोइंग में देश के लिए खेलेगा म्हारा रोहित
एशियन गेम्स में रोइंग में देश के लिए खेलेगा म्हारा रोहित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। उपमंडल के गांव फतेहपुर-80 के रोहित पुत्र रंगलाल ने भारतीय सेना में जाकर खेलों में रोइंग में अपना करियर चुना। राष्ट्रीय खेलों में सेना के लिए पदक जीतने के बाद अब इंडोनेशिया में होने जा रही एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेगा।

फतेहपुर 80 निवासी रोहित के पिता रंग लाल भारतीय सेना में नौकरी कर चुके हैं। पिता के ही नक्शे कदम पर चलते हुए रोहित ने भी सैनिक बनकर देश सेवा करने का मन बनाया। विलक्षण प्रतिभा के धनी रोहित ने सेना में जाकर खेलों को अपना करियर बनाने की ठानी और उसने रोइंग जैसे खेल को चुना, जिसका इस क्षेत्र से दूर-दूर तक का वास्ता नहीं है। सेना के अपने कोच, साथियों की हौसला अफजाई तथा अपनी मेहनत व लग्न के बल पर रोहित रंगलाल ने सेना की तरफ से कई प्रतियोगिताओं में भाग ले कई पदक झटके, यही नहीं राष्ट्रीय गेस में भी इस खेल में सेना के लिए पदक जीता। इंडोनेशिया में होने जा रही एशियन गेम्स में रोहित का चयन होने के बाद उसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया। अब रोहित इंडोनेशिया में रोइंग लाइट वेट डबल स्किल एलएमएक्स इवेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed