फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सेना को धर्म से जोडना बिल्कुल गलत : विज

सेना को धर्म से जोडना बिल्कुल गलत : विज

Sat, 21 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सेना को धर्म से जोडना बिल्कुल गलत : विज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सेना को किसी धर्म से जोड़ना सरासर गलत है। वे एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी द्वारा उठाए गए सवाल पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ओवैसी ने सरकार से पूछा कि सेना अथवा अर्धसैनिक बलों में कितने मुसलमानों को नौकरी दी गई। इस पर उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे नेता देश को ही नहीं बल्कि सेना को धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति कर रहे हैं। सेना में भर्ती किसी धर्म को देखकर नहीं की जाती। सेना का जवान सिर्फ देश सेवा के लिए भर्ती होता है। ओवैसी जैसे नेताओं को देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। विज ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा कैप्टन अभिमन्यु के घर पर हमला करने वाले गुट संबंधी बयान पर कहा कि अभिमन्यु जो कह रहे हैं उस पर अशोक तंवर ने भी अपनी मोहर लगाई है। विज ने कहा कि अभिमन्यु की कोठी को आग लगाने वाला पूरा का पूरा वही पॉलिटिकल गुट है, जिनकी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से नजदीकियां रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed