फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कांग्रेस की समझदानी छोटी इसलिए भागवत की बात पर कर रहे बवाल : विज

कांग्रेस की समझदानी छोटी इसलिए भागवत की बात पर कर रहे बवाल : विज

Thu, 15 Feb 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की समझदानी छोटी इसलिए भागवत की बात पर कर रहे बवाल : विज
कांग्रेस की समझदानी छोटी इसलिए भागवत की बात पर कर रहे बवाल : विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के समर्थन में उतर आए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस को हर उस बात से भय लगता है जिसमें देशप्रेम की ज्वाला धधक रही हो। विज ने कहा कि मोहन भागवत देश में राष्ट्रीयता को बढ़ावा देने के लिए हर समय कृत संकल्प हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि मोहन भागवत ने जो बात जिस मंशा से कही है वो कांग्रेस की छोटी समझदानी में आने वाली नहीं है। मोहन भागवत ने ये कहा था कि आरएसएस की सेना किसी भी आपदा के वक्त तीन दिनों में तैयार हो सकती है। तो इसमें गलत क्या है।

अनिल विज ने अन्ना हजारे पर भी निशाना साधा और कहा कि अन्ना का भाजपा के बारे में बयान देना ठीक नहीं है। अन्ना ने पहले आंदोलन किया तो आप दी। अब वो दोबारा आंदोलन की बात कर रहें तो सांप न दे दें। उनके आंदोलन से निकले आप नाम के बाई प्रोडक्ट ने क्या-क्या गुल खिलाए हैं, ये आज पूरा देश देख रहा है। विज ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान प्रेम पर भी उन्हें घेरा। विज ने कहा कि मणिशंकर अय्यर का पासपोर्ट जब्त करके उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए। जब अय्यर को पाकिस्तान में प्यार मिल रहा है तो इन्हें वहीं रह जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed