फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों को शांत किया

- सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों को शांत किया

Wed, 06 Sep 2017 12:17 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
- सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों को शांत किया
रास्ता न देने पर भिड़े रोडवेज बस व टैक्सी चालक
विज्ञापन

फोटो संख्या : 31-33
- सूचना पर पहुंची पुलिस, दोनों पक्षों को शांत किया
- बस में बैठी सवारियां हुईं बुरी तरह से परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। साइड न देने को लेकर सिटी महावीर पार्क के नजदीक अग्रसेन चौक पर रोडवेज और प्राइवेट टैक्सी चालक आपस में भिड़ गए, जबकि हाथापाई की नौबत आ गई। दोनों पक्षों के न समझने पर पुलिस दोनों पक्षों को चौकी में ले गई। सूचना मिलने पर रोडवेज यूनियन के नेता भी मौके पर पहुंच गए।

मंगलवार दोपहर को अंबाला डिपो की एक बस नन्यौला से अंबाला सिटी बस स्टैंड की ओर आ रही थी। अग्रसेन चौक के नजदीक साइड को लेकर एक प्राइवेट टैक्सी चालक से रोडवेज बस चालक की कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने अपनी-अपनी गाड़ी अग्रसेन चौक के बीचोबीच लगा दी और बहसबाजी करने लगे। बहस इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जहां बस में सवार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी वहीं जाम की वजह से रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर रोडवेज यूनियन के नेता भी मौके पर पहुंच गए। रोडवेज बस के कंडक्टर वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि टैक्सी चालक ने उनके साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। मौके पर मौजूद किसी राहगीर ने पुलिस को फोन कर सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन न समझने पर पुलिस दोनों पक्षों को चौकी नंबर तीन में ले गई। बस को बस स्टैंड पर पहुंचाकर खाली करवाया गया। बस को अंबाला से सवारियां भरकर वापस नन्यौला जाना था, लेकिन विवाद की वजह से बस लौट नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed