फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - फीनिक्स व अंबाला क्लब के अलावा विभिन्न स्थानों पर लगेगी बड़ी स्क्रीन

- फीनिक्स व अंबाला क्लब के अलावा विभिन्न स्थानों पर लगेगी बड़ी स्क्रीन

Sun, 18 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
- फीनिक्स व अंबाला क्लब के अलावा विभिन्न स्थानों पर लगेगी बड़ी स्क्रीन
मैच देखने के साथ ही खाने से लेकर खेल तक का उठाइये लुत्फ
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मुकाबले का रोमांच चरम पर है। रविवार छुट्टी का दिन है और मौसम विभाग ने भी हल्की बारिश की संभावना जता दी है। यानि परफेक्ट संडे होगा। ऐसे में दो प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले का लुत्फ अंबाला के निवासी पूरी तरह से उठाने की तैयारी में हैं। क्लबों के अलावा विभिन्न रेस्टोरेंट मालिकों ने भी इसके लिए अभी से प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। मैच के साथ-साथ खाने-पीने का लुत्फ तो क्रिकेट प्रेमी उठाएंगे, साथ ही क्लब में उनके लिए विभिन्न गेम्स भी आयोजित किए जाने की योजना है।
कैंट के सेंट्रल फीनिक्स क्लब में बड़ी स्क्रीन लगाकर दोपहर से ही मैच का प्रसारण शुरू कर दिया जाएगा। क्लब के चेयरमैन तरुण दुआ ने बताया कि रोमांचक मुकाबले के लिए क्लब सदस्यों को बेहतर माहौल क्लब परिसर में प्रदान किया जाएगा। हॉल व लॉन में बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। परिवार के साथ क्लब सदस्य मैच का लुत्फ उठा सके इसलिए स्नैक्स पर दस प्रतिशत छूट घोषित करने के साथ-साथ कुल 11 हजार मूल्य के दस गिफ्ट्स भी क्लब सदस्यों में वितरित किए जाएंगे। फीनिक्स क्लब के अलावा सिटी में अंबाला क्लब में भी स्क्रीन लगाकर मैच प्रदर्शित किया जाएगा। यहां भी क्लब सदस्यों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इतना ही नहीं सिटी कालका चौक के निकट अंबाला होलसेल पूजा कांप्लेक्स में भी मुकाबले होंगे। यहां बड़ी स्क्रीन पर मैच का लाइव टेलिकास्ट किए जाने के प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा ट्विन सिटी के कई रेस्टोरेंट में भी मैच देखने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। रविवार के दिए आए मौके को रेस्टोरेंट संचालक पूरी तरह से भुनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


टीम इंडिया जर्सी की सेल बड़ी
मैच से पहले टीम इंडिया की जर्सी की सेल भी बढ़ गई है। स्पोर्ट्स शॉप के मालिक अनीश बताते हैं कि शनिवार को उनके पास खेल प्रेमी आ चुके हैं जो टीम इंडिया की जर्सी खरीद चुके हैं। मैच को लेकर लोगों में पूरा रोमांच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी से खरीदे पटाखे
टीम इंडिया की जीत को लेकर क्रिकेट प्रेमी इतने आश्वस्त हैं कि दुकानों से पटाखे तक खरीदे जा रहे हैं। विक्रेता जगमीत ने बताया कि उनकी शॉप से अभी कुछ ग्राहक पटाखे खरीद चुके हैं और रविवार पटाखों की ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed