फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अंबाला-साहा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, 220 करोड़ की लागत से दो साल में बनेगा

अंबाला-साहा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, 220 करोड़ की लागत से दो साल में बनेगा

Mon, 01 Jul 2019 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
अंबाला-साहा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, 220 करोड़ की लागत से दो साल में बनेगा
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार दोपहर अंबाला-साहा हाईवे के फोरलेन निर्माण कार्य का महेशनगर में ग्रेस कम्यूनिटी सेंटर के नजदीक पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। इस चारमार्गी सड़क के निर्माण कार्य पर 220 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी और दो साल में इसको बनाकर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

अंबाला कैंट से साहा तक करीब 15 हजार पेड़ों की बली चढ़ने का अनुमान है। अंबाला कैंट से पांच किमी तक कम पेड़ आएंगे। वहीं इसके बाद पेड़ों की संख्या अधिक है। इसकी जल्द ही सूची बनाकर वन विभाग को भेजी जाएगी। निर्माण का टेंडर सिगल कंपनी को मिला है, जोकि एक-दो दिनों खुड्डा के पास अपना कार्यालय खोलकर निर्माण कार्य शुरू करेगी। कंपनी के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। काम शुरू होने के बाद जो बाधाएं आएंगी, उसके हिसाब से प्लानिंग तैयार की जाएगी। हालांकि
विज्ञापन


अंबाला-साहा फोरलेन निर्माण में 15 हजार पेड़ों की चढ़ेगी बलि
अंबाला-साहा हाईवे को फोरलेन बनाने से भले ही रास्ता सुगम जाएगा, लेकिन इसकी एवज में करीब 15 हजार हरे-भरे पेड़ों की बलि चढ़ जाएगी। अंबाला कैंट से पांच किमी तक पेड़ों की संख्या कम है। यानी ज्यादातर पेड़ 10 किमी के अंतराल में काटे जाएंगे। हालांकि कंपनी ने इसकी सूची अब तक वन विभाग को नहीं सौंपी है। वहीं अधिकारी भी सूची बनने के बाद इसकी मार्किंग करेंगे कि कितने पेड़ कटने चाहिए और कितने नहीं। इसके बाद इसकी भरपाई के लिए नए पौधे लगाए जाएंगे। वहीं इस संबंध में वन विभाग के अधिकारी वीरेंद्र गिल ने बताया कि अंबाला कैंट से साहा तक बनने वाले फोरलेन की वन विभाग की तरफ से भी सूची बनाई जा रही है। सूची बनने के बाद पेड़ों की मार्किंग की जाएगी कि कितने पेड़ों को बचाया जा सकता है। हालांकि फोरलेन बनाने के दौरान पेड़ों के कटने का पैसा सीए स्कीम के तहत आने के बाद नए पौधे लगाने शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
स्वास्थ्य मंत्री ने चारमार्गी सड़क के निर्माण कार्य के शुभारंभ की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र विकास करना और जनता की सेवा करना है। इस सड़क की लंबाई 14.840 किलोमीटर है और अमेरिका की कंपनी द्वारा इसकी डीपीआर तैयार की गई है। सिगल कंपनी को इस कार्य को अलॉट किया है। इस सड़क के दोनों ओर सात-सात मीटर की सर्विस लेन बनाई जाएगी। इस सड़क में तीन मेजर ब्रिज, 6 माइनर ब्रिज और 36 पुलियों के निर्माण के साथ-साथ 0.00 (अंबाला छावनी बस स्टैंड) से किलोमीटर 4.700 (टांगरी नदी) से किलोमीटर 14.840 (साहा) तक बिटुमिनस सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के बनने के बाद जहां रोज लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी, वहीं लोगों को आवागमन भी आसान होगा।

हम कहते नहीं, हम करते हैं : विज
स्वास्थ्य मंत्री विज ने इस मौके पर कहा कि 70 साल तक राज करने वाले विपक्षी पार्टियों ने अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को झूठ बोलकर यहां पर सिक्स लेन रोड बनाने की बात कहकर वाहवाही लूटने का प्रयास किया और झूठे बैनर लगाकर लोगों को धोखा देने का काम किया। न तो इस कार्य के लिए किसी प्रकार की कोई मंजूरी दिलवाई, न कोई नक्शा बना, न कोई बजट पास हुआ, लोगों को धोखे में रखकर झूठी राजनीति चमकाने का काम किया। विज ने यह भी कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण के लिए लोगों से अपील की है और हमें भी उनके इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इसे सफल बनाना है। जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना है।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सत्येंद्र सिवाच, भाजपा ग्रामीण मंडल प्रधान जसबीर जस्सी, किरण पाल चौहान, अजय बवेजा, राजीव डिंपल, रवि सहगल, बीएस बिंद्रा, आशीष तायल, कमल किशोर जैन, ललित चौधरी, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एमएल सारवान, ओम सहगल, रवि चौधरी, मदन लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी बिजेंद्र चौहान, नरेंद्र पाल शेरा, राम बाबू यादव, बृजमोहन कौशिक, पुष्पा गुप्ता, संजीव, राजीव शर्मा, पीरचंद राणा, हरजीत कौर, बिट्टू साहनी, परवेश शर्मा, सुभाष वर्मा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed