फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अंबाला में ढाई हजार से ज्यादा साधकों ने किया योग

अंबाला में ढाई हजार से ज्यादा साधकों ने किया योग

Sat, 22 Jun 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
अंबाला में ढाई हजार से ज्यादा साधकों ने किया योग
अंबाला कैंट। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को कैंट के एसडी कॉलेज में ढाई हजार से ज्यादा शहरवासी योग करने पहुंचे। एसडी कॉलेज में योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में शहर विधायक असीम गोयल मुख्यातिथि रहे। वहीं डीसी समेत अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक और उपायुक्त ने दीपशिखा प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि विधायक असीम गोयल के योग स्थल पर पहुंचते ही सुबह सात बजे योग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। योग प्रशिक्षक ने योगासनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हलके योग आसन करवाए गए। इसके बाद कुछ योग आसन मुश्किल थे, जिन्हें कई अधिकारी भी नहीं कर पाए। कार्यक्रम में विधायक असीम गोयल ने कहा कि योग हमारी प्राचीन पद्धति है, नियमित योग करके हम मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं। योग की ऊंचाइयों ने भारत को पूरे विश्व में मान-सम्मान दिलाने का काम किया हैं। देश के प्रधानमंत्री ने योग की शुरुआत करके समाज और भावी पीढ़ी को नई दिशा और दशा दी हैं। हमें इसे निरंतरता में अगींकृत करने की जरूरत हैं। इस दौरान विधायक ने पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों व अन्य गणमान्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


टी शर्ट के लिए युवाओं में मची होड़
कार्यक्रम स्थल पर योग करने आए लोगों को टी-शर्ट भी प्रदान की गई। टी शर्ट के लिए खासकर युवाओं में होड़ मची रही।

नहीं मिला स्थान खड़े रहने को मजबूर
कार्यक्रम स्थल पर ढाई हजार से भी अधिक लोगों ने योग कार्यक्रम में शिरकत की। प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों से लेकर स्टाफ को कार्यक्रम में शामिल होने के आदेश जारी किए गए थे। इस कारण स्थान कम पड़ गया। आलम यह रहा कि कई लोगों को खड़े ही होना पड़ा। वहीं कार्यक्रम स्थल पर आंगनबाड़ी वर्करों को सामान ढोने वाले वाहनों में ठूंस-ठूंस कर लाया गया, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंतजलि योग समिति प्रशिक्षक नीरू अग्रवाल व उनकी टीम ने प्रतिभागियों को आसनों का अभ्यास करवाया। प्रतिभागियों के लिए जिला प्रशासन ने पेयजल और नाश्ते की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था संभालने के लिए भारी पुलिस बल
कार्यक्रम स्थल के ठीक साथ नेशनल हाईवे जगाधरी रोड है और यहां पर व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। सुबह साढ़े पांच बजे से ही पुलिस के मुलाजिम रोड पर तैनात रहे। इस दौरान मुख्य रोड एवं आसपास क्षेत्र में वाहनों की कतारें लग गई। इस दौरान हलके जाम भी लगे। मगर जल्द इन्हें खुलवा लिया गया।


तूफान के बाद प्रशासन ने संभाली व्यवस्था
वीरवार को आए तूफान के कारण तंबू व चटाइयां बिखर गई थीं। प्रशासन ने आनन-फानन में व्यवस्था को सही कराया। विभिन्न संस्थाओं ने भी सहयोग दिया। सभी का आभार व्यक्त करते हुए डीसी ने कहा कि आगे भी योग दिवस इसी प्रकार मनाते रहेंगे। हमें सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ते रहना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed