फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   15.25-hour mega block in Delhi Division; 18 trains to be affected.

Ambala News: दिल्ली मंडल में 15.25 घंटे का मेगा ब्लॉक, 18 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Fri, 12 Jun 2026 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 12 Jun 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
15.25-hour mega block in Delhi Division; 18 trains to be affected.
जालंधर सिटी से नई दिल्ली के बीच संचालित इंटरसिटी एक्सप्रेस। रेलवे
अंबाला। उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल में बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की घोषणा की है। इस ब्लॉक के कारण 19 और 20 जून को रेल यातायात तरह प्रभावित रहेगा। ये जानकारी उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद-सहारनपुर जंक्शन सेक्शन पर स्थित ब्रिज नंबर 61 के चार स्पैन पर स्टील गर्डर को हटाकर पीएससी स्लैब लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए 15.25 घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहेंगी रद्द : 19 जून को नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी 12017/18 रद्द रहेगी। इसी प्रकार जालंधर सिटी-दिल्ली जंक्शन के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 14682/81 भी 19 जून को नहीं चलेंगी। जबकि सहारनपुर-दिल्ली 20412 को 19 जून और दिल्ली-सहारनपुर 20411 को 20 जून को रद्द रखा जाएगा। वहीं, गाजियाबाद-मेरठ सिटी 64555/56 ट्रेनें भी 19 जून को रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदले रूट से चलेंगी ट्रेनें : योग नगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीनगर के बीच संचालित ट्रेन नंबर 14318, चंडीगढ़-मदुरै 20494, हरिद्वार-लोकमान्य तिलक 12172 और ऊना हिमाचल-इंदौर 19308 जैसी ट्रेनें मेरठ सिटी-खुर्जा-मितावली-आगरा कैंट के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। वहीं, हरिद्वार और कालका से आने वाली दिल्ली की ट्रेनें 14304, 14332, 19020, 19032, 12172 व 19308 शामली-नोली के रास्ते चलाई जाएंगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12904 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस 19 जून को मेरठ सिटी स्टेशन पर 25 मिनट के लिए रोककर चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed