फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मरम्मत कार्य के लिए दो मेगा ब्लॉक आज, प्रभावित होगी ट्रेनें

मरम्मत कार्य के लिए दो मेगा ब्लॉक आज, प्रभावित होगी ट्रेनें

Sun, 03 Feb 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
मरम्मत कार्य के लिए दो मेगा ब्लॉक आज, प्रभावित होगी ट्रेनें
अंबाला कैंट। रेल मंडल की ओर से मरम्मत कार्यों के लिए रविवार को अलग-अलग रेलमार्गों पर रेलवे ब्लॉक लिए जाएंगे। मेगा ब्लॉक अंबाला-लुधियाना और सरहिंद-नंगलडैम रेलमार्ग पर लिया जाएगा। इससे कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए जाएंगे, जबकि कुछ को बीच मार्ग में रद्द किया जाएगा। इस कारण यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से रविवार को लुधियाना-अंबाला कैंट डाउन लाइन पर मेगा ब्लॉक सुबह 11:15 से लेकर दोपहर 2:15 तक लिया जाएगा। इसी तरह दूसरा ब्लॉक सरहिंद-नंगलडैम के मध्य सुबह दस से दोपहर 3:25 तक लिया जाएगा। सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि ब्लॉक की वजह से ट्रेन नंबर 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, 12380 अमृतसर-सियालदहा एक्सप्रेस, 12752 जम्मू-नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस और 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस साहनेवाल-चंडीगढ़ से डायवर्ट की जाएगी। पैसेंजर ट्रेन नंबर 54552 बठिंडा-अंबाला कैंट पैसेंजर पटियाला स्टेशन पर रद्द होगी। 54553 अंबाला कैंट-धुरी पैसेंजर भी पटयिाला स्टेशन पर रद्द होगी। 64511 सहारनपुर-नंगलडैम पैसेंजर व 64512 नंगलडैम-सहारनपुर पैसेंजर नंगलडैम-अंबाला कैंट के मध्य रविवार को रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12920 कटड़ा-इंदौर मालवा एक्सप्रेस 15 मिनट और पैसेंजर ट्रेन नंबर 64564 अंब अंदौरा-अंबाला कैंट पैसेंजर निर्धारित समय से 45 मिनट लेट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed