फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   धर्मपाल बने प्रधान, पर भूषण गुट को मिला बहुमत

धर्मपाल बने प्रधान, पर भूषण गुट को मिला बहुमत

Tue, 29 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
धर्मपाल बने प्रधान, पर भूषण गुट को मिला बहुमत
हैडिंग : धर्मपाल बने प्रधान, भूषण को 48 वोटों से हराया
विज्ञापन

फोटो नंबर 37 से 39
-तड़के साढ़े तीन बजे हुई पीकेआर जैन गर्ल्स हाईस्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव परिणाम की घोषणा
-धर्मपाल गुट के तीन पदाधिकारी व पांच सदस्य और भूषण गुट से तीन पदाधिकारी व 10 सदस्यों ने हासिल की जीत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। पीकेआर जैन गर्ल्स हाईस्कूल की मैनेजिंग कमेटी के सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे घोषित हुए चुनाव परिणाम में प्रधान पद पर धर्मपाल जैन ने कब्जा जमा लिया है। उन्होंने भूषण कुमार जैन को 48 वोटों से हरा दिया। हालांकि, भूषण ग्रुप से तीन पदाधिकारियों और दस सदस्यों ने जीत हासिल की है।
रविवार को मैनेजिंग कमेटी के लिए चुनाव के शाम पांच बजे तक मतदान हुआ था। छह बजे वोटों की गिनती शुरू हुई, जो तीन बजे तक जारी रही और लगभग साढ़े तीन बजे परिणामों की घोषणा की गई। चुनाव में कुल 636 सदस्यों द्वारा वोट डाले जाने थे, लेकिन 583 सदस्यों ने ही चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते हुए अपने मत का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान वोटों की गिनती को कई बार बीच में रुकवाया भी गया।
विज्ञापन

इन सदस्यों को मिले इतने वोट
प्रबंधन समिति के छह पदाधिकारियों सहित 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
पद जीते वोट हारे वोट
प्रधान धर्मपाल जैैन 314 भूषण कुमार जैन 266
वाइस प्रेसीडेंट प्रो. अशोक जैन 288 सुभाष कुमार जैन 283
सेक्रेट्री अशोक जैन 289 भारत भूषण जैन 234
ज्वाइंट सेक्रेट्री वरुण जैन 292 संजय जैन 287
मैनेजर अशोक जैन 313 मनीष जैन 268
कैशियर हर्ष जैन 303 अशोक जैन 259
कार्यकारिणी सदस्य 15
जीते वोट
गौरव जैन 382
अतुल जैन 347
संजीव जैन 326
अमित जैन 319
दीपक जैन 316
भाविक जैन 315
नरेंद्र कुमार जैन 315
प्रेम भूषण जैन 313
अमन जैन 311
मनीष कुमार जैन 302
पंकज जैन 301
संजय जैन 301
राकेश जैन 292
मनीष जैन 291
गुलशन कुमार जैन 283

इन ग्रुप के इतने पदाधिकारी व सदस्यों का हुआ चयन
मैनेजिंग कमेटी में सभी एक ग्रुप के सदस्य न होकर दोनों ग्रुपों के सदस्यों का चयन हुआ है। इसमें धर्मपाल ग्रुप से जहां तीन पदाधिकारी चयनित हुए हैं तो पांच अन्य सदस्यों का चयन हुआ है। ऐसे ही भूषण कुमार जैन ग्रुप में जहां तीन पदाधिकारियों का चयन हुआ है, वहीं इस ग्रुप से 10 सदस्य चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्षों के लिए चुनी गई मैनेजिंग कमेटी
पीकेआर जैन गर्ल्स स्कूल की मैनेजिंग कमेटी का चुनाव तीन वर्षों के लिए हुआ है। इससे पहले रत्न चंद जैन प्रधान थे।

कोट:::
सभी साथियों को साथ लेकर काम करेंगे। चुनाव से पहले ग्रुप होते हैं, लेकिन जब बात काम की आती है तो सभी सदस्य एक ही परिवार के हैं और पूर्ण मेहनत के साथ कार्य करते हुए संस्था को आगे बढ़ाएंगे।
धर्मपाल जैन, प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed