फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   आग से घर की छत गिरी, महिला व बच्चों ने भागकर बचाई जान

आग से घर की छत गिरी, महिला व बच्चों ने भागकर बचाई जान

Thu, 10 Jan 2019 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
आग से घर की छत गिरी, महिला व बच्चों ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के न्यू रत्नगढ़ इलाके में बुधवार दोपहर शॉर्ट-सर्किट से घर में आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने से घर में रखे 60 हजार रुपये भी जल गए। घर में मौजूद महिला व उसके बच्चों ने किसी तरह घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग से मकान की कच्ची छत भी पूरी तरह ढह गई। सूचना के काफी देर बाद तक जब तक अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंची तो लोग आग बुझाने के लिए सामने आए और कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। वहीं फायर कर्मियों के लेट पहुंचने पर लोग उन पर भड़क भी गए।
घटनास्थल पर दमकल की गाड़ी पहुंचते ही लोगों ने जब उन पर भड़कना शुरू किया तो इस दौरान वहां मौजूद कर्मियों ने शहर में जाम को लेट होने की वजह बताया, जिसके बाद मामला शांत हुआ और कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सूचना के करीब सवा घंटे बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। उन्होंने कहा कि अगर समय से गाड़ी आ जाती तो ज्यादा नुकसान न होता।
विज्ञापन



60 हजार रुपये चढ़े आग की भेंट
शहर के न्यू रतनगढ़ इलाके में पूर्व सरपंच संजय के इस मकान में दो परिवार किराए पर रहते हैं। मकान की ऊपरी मंजिल में मूंगफली की रेहड़ी लगाने वाला बिहार निवासी संजीत अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जब घर पर संजीत की पत्नी व बच्चे थे तो उसी समय बिजली की तार से घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग फैल गई। संजीत की पत्नी बच्चों सहित घर से बाहर निकली और शोर मचाया। इसके बाद पड़ोस के लोगों ने खुद बीड़ा उठाते ही कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से घर में रखी 8 बोरी (4 क्विंटल) मूंगफली, गजक के पैकिट व 60 हजार रुपये के नोट व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पड़ोस की छत पर चढ़कर बुझाई आग
घर में आग लगने से घर में पड़ा पूरा सामान जल कर खाक हो गया। जिसके बाद आग की चपेट में घर की कच्ची छत आने से वह गिर गई। इसके बाद लोग आग बुझाने के लिए पड़ोस वाले घर की छत पर चढ़ गए और लकड़ी की सीढ़ी पर चढ़कर आग बुझाने में जुट गए।



मूंगफली बेचकर एकत्र किए थे 60 हजार
पीड़ित संजीत ने बताया कि उसने एक-एक दिन मूंगफली बेचकर 60 हजार रुपये एकत्रित किए थे जो कि उसने घर में रखे थे। संजीत ने बताया कि उसको इन रुपयों का भुगतान दुकानदार को करना था। नकदी के अलावा उनका लोहड़ी के लिए खरीदा हुआ सामान भी पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed