फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी पुलिस

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी पुलिस

Sat, 06 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी पुलिस
महिला पर तेजाब फेंकने का मामला :
विज्ञापन

आरोपियों का अब तक सुराग नहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
फोटो नंबर : 21
एसपी बोले- कुछ सुराग मिले हैं, पुलिस टीमें कर रही हैं छापेमारी
एक अन्य मामले में बाइक के नीचे तेजाब की बोतल आने से छात्र की टांगें झुलसीं
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-7 में वीरवार शाम लेबर डिपार्टमेंट में कार्यरत क्लर्क कविता अनेजा पर तेजाब फेंकने के मामले में आरोपियों का अब तक ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच को आगे बढ़ाया है।
पुलिस ने हिसार निवासी पीड़ित महिला के भाई जितेंद्र की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ 307, 326 ए व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। मेडिकल कॉलेज सेक्टर 32 चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने महिला के 25 से 30 प्रतिशत तक झुलसने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

कविता की करीब दो साल पहले तरनतारण निवासी गौरव के साथ शादी हुई थी। गौरव डॉक्टर है और वह काम के सिलसिले में अकसर घर से बाहर रहता है जबकि महिला सेक्टर-7 में अपने पति के साथ किराये के मकान में रहती है। गत शाम जब महिला काम खत्म कर घर जा रही थी तो बाइक सवार दो युवकों ने उसके घर के पास उस पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि उन्हें सीसीटीवी के जरिये कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच चल रही है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मामले में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने एसिड अटैक के मामलों में सख्त निर्देश दिए हुए हैं। आरोपियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
एक लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराएगा प्रशासन
डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि एसिड अटैक पीड़ित महिला को सरकार के नियमानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से आर्थिक सहायता के प्रावधान के मुताबिक 25 हजार रुपये की राशि परिजनों को उपलब्ध करवाई जा चुकी है और शेष 75 हजार रुपये की राशि भी जल्द उपलब्ध करवा दी जाएगी। डीसी बराड़ शुक्रवार अपने कार्यालय में एसिड पीड़ित मामलों की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने बताया कि प्रावधान के अनुसार एसिड अटैक पीड़िता को जिला स्तरीय चिकित्सा बोर्ड के माध्यम से अपंगता की श्रेणी में शामिल किया जाता है। समाज कल्याण विभाग द्वारा एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को 8 हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा और जिला की एक खंड बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा जिला संरक्षण अधिकारी को मेडिकल कालेज 32 चंडीगढ़ में तैनात किया गया है, जो इलाज पर हो रही पूरे खर्च का ब्यौरा ले रही हैं। यदि चिकित्सकों द्वारा महिला की प्लास्टिक सर्जरी का परामर्श देते हैं तो प्लास्टिक सर्जरी भी सरकारी खर्च पर करवाई जाएगी। मौके पर जिला न्यायविद सतप्रकाश, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कोट्स
मामले में कुछ सुराग मिले हैं जिनके आधार पर पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा। मामले में एसआईटी गठित कर दी गई थी जोकि जांच कर रही है।

-अशोक कुमार, एसपी, अंबाला।
---------------------------------
इधर, बाइक के नीचे तेजाब की बोतल आने से छात्र की टांगें झुलसीं
सोहन लाल डीएवी कॉलेज के पास सड़क पर गिरी एक तेजाब की बोतल से छींटे लगने के कारण आईटीआई के छात्र रवि की टांगें झुलस गईं। अंबाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया के पास न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का रहने वाला रवि शुक्रवार को बाइक पर सोहन लाल कॉलेज के पास बाइक से गुुजर रहा था। उसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक के नीचे एक तेजाब की बोतल आ गई, जिस कारण उसकी टांग पर तेजाब के छींटे लग गए। इसके बाद रवि को मिशन अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और तेजाब की बोतल को अपने साथ ले गई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर यह तेजाब की बोतल यहां किसने रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed