फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हमसफर ट्रेन का पहला ट्रायल पास, समय से पहले पहुंची अंबाला

हमसफर ट्रेन का पहला ट्रायल पास, समय से पहले पहुंची अंबाला

Wed, 04 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
हमसफर ट्रेन का पहला ट्रायल पास, समय से पहले पहुंची अंबाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला कैंट। मंगलवार को रेलवे ने नई साप्ताहिक गाड़ी हमसफर (जम्मूतवी से सियालदाह एक्सप्रेस) का पहला ट्रायल लिया। गाड़ी 120 किलोमीटर की रफ्तार से चली और पहले ही दिन अंबाला में निर्धारित समय शाम के 6.30 से 6.40 से 5 मिनट पहले प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंच गई। जबकि गाड़ी की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार रखी गई। लेकिन ट्रैक उतनी स्पीड का न होने के कारण फिलहाल इसकी स्पीड का धीमा रखा गया है। मगर ट्रेन के सभी डिब्बों को फूल स्पीड के अनुसार ही बनाया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही चलने वाली तेजस एक्सप्रेस गाड़ी से पहले इसका ट्रायल लिया गया था। जिसमें गाड़ी ट्रायल सफल रहा।

15 कोच की फुल एसी में लगे सीसीटीवी कैमरा
हमसफर गाड़ी में 15 कोच लगे हैं जो फुल एसी के अलावा सीसीटीवी कैमरा भी लगे हैं। खास बात यह भी कि गाड़ी में वाईफाई की सुविधा भी रखी गई है। ताकि यात्रियों को सफर के दौरान इंटरनेट की दिक्कत न आये। इसके अलावा ट्रेन में मौजूद स्टाफ की वर्दी का भी ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन


पहले ही दिन 400 यात्रियों ने करवाई बुकिंग
बता दें कि हमसफर ट्रेन का पहला दिन होने के कारण यात्रियों में काफी जोश व उत्साह देखने को मिला। ऐसे में पहले ही दिन 400 यात्रियों की बुकिंग हुई। जिसमें 150 अंबाला के यात्री थे। ट्रेन के स्टाफ के अनुसार जैसे गाड़ी जम्मूतवी के प्लेटफार्म लगी। उस दौरान यात्रियों में ट्रेन में चढने की काफी होड़ लगी थी। इसके अलावा ट्रेन के अंदर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये कई तरह की चीजों का ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मूतवी से स्यालदाह हमसफर ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम के 6.30 से 6.40 से 5 मिनट पहले प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंच गई। गाड़ी का यह पहला ट्रायल था। इसके अलावा गाड़ी में यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है तथा नई गाड़ी के लिए यात्रियों में भी काफी उत्साह था।
-हंसराज, सुपरिटेंडेंट, रेलवे स्टेशन, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed