फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   यूपी से जालंधर अपने घर लौट रहा था परिवार

यूपी से जालंधर अपने घर लौट रहा था परिवार

Wed, 27 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
यूपी से जालंधर अपने घर लौट रहा था परिवार
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। मंगलवार सुबह मुलाना में फ्लाई ओवर पर खड़े ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने एमएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जालंधर निवासी देवेंद्र अपनी पत्नी मनमीत कौर (35), अपनी तीन बेटियों सिमरजीत कौर 8 वर्ष, प्रभजीत कौर 5 वर्ष, जसमीत कौर 1 वर्ष और चचेरी बहन आंचल 18 वर्ष के साथ उत्तर प्रदेश में अपने रिश्तेदारी में मिलकर वापिस जालंधर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वो मुलाना में फ्लाई ओवर से गुजरने लगा तो आगे खड़े ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार ट्रक के नीचे जा घुसी। राहगीरों और ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से कार को ट्रक से बाहर निकाला। हादसे में मनमीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आंचल को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं देवेंद्र सिंह व उसकी तीनों बेटियों को भी काफी चोटें आई हैं। राहगीरों ने घायलों को एमएम अस्पताल मुलाना में दाखिल कराया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में आंचल की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि अन्य सभी घायल खतरे से बाहर हैं। मनमीत कौर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मुलाना पुलिस ने फ्लाई ओवर पर खड़े ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानलेवा साबित हुआ मार्ग पर खड़ा ट्रक
3 जून को अंबाला-जगाधरी मार्ग पर खड़े ओवरलोड ट्राले में कार की टक्कर के कारण कार में सवार कासांपुर निवासी हरजीत सिंह और उसके 16 वर्षीय पुत्र प्रभजोत की मौत हो गई थी। हादसे में एक साइकिल सवार की भी मौत हो गई थीस लेकिन मुलाना पुलिस ने उस हादसे से भी कोई सबक नहीं लिया। उसके बाद भी पुलिस ने मार्ग पर खड़े वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसी ढीली कार्य प्रणाली के कारण आज मंगलवार सुबह फ्लाई ओवर पर खड़े ट्रक में कार की भिड़ंत होने से महिला की काल का ग्रास बनी। स्थानीय निवासियों में राहुल, आशीष, मृतेष का कहना है कि अगर पुलिस ने मार्ग पर खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो मार्ग पर होने वाले हादसे कम नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के काटे जाते हैं चालान : थाना प्रभारी
मुलाना थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं मार्ग पर खड़े वाहनों को गश्त के समय मार्ग से हटा दिया जाता है, चालान भी काटे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed