फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - बकाया पेमेंट को लेकर गन्ना किसानों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला

- बकाया पेमेंट को लेकर गन्ना किसानों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला

Tue, 26 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
- बकाया पेमेंट को लेकर गन्ना किसानों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला
गन्ना मिल ने नहीं की पेमेंट, रोष में किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। शुगर मिल बनौंदी (नारायणगढ़) द्वारा गन्ना उत्पादकों को उनकी गन्ने की पेमेंट नहीं करने से रोष स्वरूप सोमवार को भारतीय किसान यूनियन का एक शिष्टमंडल एसडीएम नारायणगढ़ से मुलाकात कर उनसे गन्ने की पेमेंट करवाने की गुहार लगाई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि किस तरह से किसानों की पेमेंट न होने के कारण आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं।
भाकियू के जिला प्रधान रूप सिंह ने एसडीएम नारायणगढ़ को बताया कि 22 मार्च को चीनी मिल प्रबंधन व किसान यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बातचीत में यह सहमति बनी थी कि मिल प्रबंधन 30 जून तक क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों को उनके गन्ने की बकाया पेमेंट कर देंगे। पेमेंट न करने पर भाकियू नेताओं द्वारा किए जाने वाले धरने-प्रदर्शन की सारी जिम्मेदारी मिल प्रबंधन की होगी। रूप सिंह के अनुसार 30 जून में केवल 5 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन मिल प्रबंधन ने अभी तक किसानों की पेमेंट देने के बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाए। रूप सिंह ने बताया कि चीनी मिल की ओर से किसानों का करोड़ों रुपये की गन्ने की पेमेंट बकाया है। मिल प्रबंधन का यह हाल है कि किसानों को उनके गन्ने की पेमेंट किसी भी हालत में नहीं दे रहा। बकौल रूप सिंह कुछ गन्ना उत्पादकों ने अपनी लड़कियों की शादी के लिए व कुछ ने अपने परिजनों की बीमारी का इलाज करवाने के लिए पैसे देने की गुहार लगाई थी, लेकिन मिल प्रबंधन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगीं।
विज्ञापन

एसडीएम विजरेंद्र सांगवान ने भाकियू नेताओं की बातचीत के उपरांत मिल प्रबंधन से बात कर उन्हें आश्वासन दिया कि 2 जुलाई को उनकी व मिल प्रबंधन की बैठक उनके कार्यालय में बुलाई जाएगी। मिल प्रबंधन को गन्ने की बकाया पेमेंट करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। रूप सिंह के अनुसार यदि शीघ्र ही गन्ना उत्पादकों को उनकी बकाया पेमेंट नहीं मिली तो शुगर मिल से जुड़े क्षेत्र के गन्ना उत्पादक सड़कों पर उतरने के लिए मजबूूर होंगे। शिष्टमंडल में भाकियू के पंचकूल जिला प्रधान नरिंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, धर्म सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed