{"_id":"5a108aff4f1c1bd9538be1ee","slug":"151511033599-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- पार्टी से जिला सचिव अमित अग्रवाल के पार्टी से निष्काषन से थे पार्षद नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- पार्टी से जिला सचिव अमित अग्रवाल के पार्टी से निष्काषन से थे पार्षद नाराज
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सचिव को हटाने के विरोध में भाजपा के पांच पार्षदों ने जिलाध्यक्ष को भेजा त्याग पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
नगरपालिका की पूर्व चेयरपर्सन जगदीप कौर के खिलाफ शुक्रवार को पास हुए अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा जिला सचिव अमित अग्रवाल को पद से हटाने के मामले में भाजपा के पांच पार्षदों द्वारा त्याग पत्र देने का मामला सामने आया है। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि अभी तक उनके पास किसी का त्यागपत्र नहीं आया है।
भाजपा के अमित अग्रवाल के खिलाफ हुई कार्रवाई का रिएक्शन शनिवार को उस समय देखने को मिला जब भाजपा से जुड़े पांच निर्वाचित पार्षदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए सामूहिक त्यागपत्र जिलाध्यक्ष को भेज दिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे सामूहिक त्यागपत्र में वार्ड नंबर 4 से पार्षद रति राम, 5 से श्रवण कुमार, 6 से प्रवीण कुमार नामदेव, 7 से जयप्रकाश और वार्ड 9 से राखी देवी ने कहा कि वे सभी नारायणगढ़ नगरपालिका के निर्वाचित पार्षद हैं। उन्होंने नपा की पूर्व चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रशासन को सौंपा था जिसे लोकतांत्रिक ढंग से पास करके चेयरपर्सन को पद से हटा दिया गया। त्यागपत्र देने वाले पार्षदों का कहना है कि इस सारे प्रकरण से जिला सचिव अमित अग्रवाल का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन जिला सचिव का पक्ष जाने बिना उन्हें पद से हटा दिया है जिसके रोष स्वरूप वे अपने पदों से त्यागपत्र दे रहे हैं।
विज्ञापन
अग्रवाल की पत्नी मनिका है नपा की वाइस चेयरपर्सन
बता दें कि अमित अग्रवाल की पत्नी मनिका अग्रवाल नपा की वार्ड नंबर 3 से निर्वाचित पार्षद है और नपा उपाध्यक्ष पद पर भी आसीन है। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मत व्यक्त करने वाले 10 पार्षदों में मनिका भी शामिल थीं जिसका खामियाजा अमित अग्रवाल को निष्कासन के रूप में भुगतना पड़ा है। अग्रवाल के पार्टी के निष्कासन के बाद शहर में चर्चा जोरों पर है। लोगों का कहना है कि अमित अग्रवाल तो पार्षद नहीं थे, उनकी पत्नी पार्षद है जिसने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मिले अपने अधिकार का प्रयोग किया है। ऐसे में अमित के खिलाफ कार्यवाही समझ से परे हैं। बता दें कि त्यागपत्र देने वाले पांच पार्षद पहले अन्य पार्टी में थे जोकि चुनाव जीतने पर भाजपा में शामिल हुए थे।
उधर इस संदर्भ में जब भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें अभी किसी का त्याग पत्र नहीं मिला है।