{"_id":"5a0f3a424f1c1b95188b4944","slug":"151510947394-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- मिल प्रांगण में गर्म पानी के बड़े बरतन में गिरकर जंगली जानवर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- मिल प्रांगण में गर्म पानी के बड़े बरतन में गिरकर जंगली जानवर झुलसा
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल में मशीन की चपेट में आने से युवक घायल, पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर।
शुगर मिल बनौंदी में मशीन की चपेट में आने से एक युवक जख्मी हो गया। युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उधर, एक अन्य हादसे में मिल परिसर में रखे एक गर्म पानी के बड़े बरतन में जंगली जानवर गिर गया।
जानकारी मुताबिक शुगर मिल में 20 वर्षीय सुमित निवासी गांव बीबीपुर एक मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान सुमित अचानक मशीन के पट्टे की चपेट में आ गया और उसने बचने के लिए शोर मचाया। आनन-फानन में अन्य कर्मचारियों ने मशीन को तुरंत ही बंद कर दिया, लेकिन तब तक सुमित बुरी तरह से जख्मी हो चुका था। गंभीर हालत में सुमित को सिविल अस्पताल नारायणगढ़ लाया गया। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
उधर, शुक्रवार को ही बनौंदी मिल एक जंगली जानवर घुस आया, जिससे हड़कंप मच गया। पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते अक्सर जंगली जानवर इस ओर आ जाते हैं। शुक्रवार को भी एक जंगली जानवर मिल परिसर में घुस आया और इधर उधर भागने लगा। परिसर में गर्म पानी का एक बड़ा बरतन रखा हुआ था, जिसमें यह जानवर गिर गया और झुलस गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची वहीं इस की सूचना वन्य विभाग को भी दी गई।