फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गांव मिल्क की फिरनी की निशानदेही शुरू

गांव मिल्क की फिरनी की निशानदेही शुरू

Thu, 20 Jul 2017 08:31 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
गांव मिल्क की फिरनी की निशानदेही शुरू
नारायणगढ़। गांव मिल्क में गांव की फिरनी पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कब्जे हटवाने व निशानदेही करवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे लगभग 90 वर्षीय वृद्ध प्रीतम वालिया की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। बुजुर्ग के भूखहड़ताल पर बैठने के बाद प्रशासन की भी नींद टूट गई और गांव में निशानदेही का कार्य भी शुरू करवा दिया। गांव मिलक के प्रीतम वालिया ने बताया कि उसने गांव की फिरनी से नाजायज कब्जा हटवाने व निशानदेही करवाने के लिए लिखित में कई आवेदन स्थानीय प्रशासन को दिए जो कि उपमंडल अधिकारी ने खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई के लिये भेज दिए लेकिन कई माह गुजर जाने के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। प्रीतम लाल ने लिखित में प्रशासन को देकर कहा था कि वह इस उदासीन रवैये के खिलाफ 18 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठेगा। प्रीतम वालिया के भूखहड़ताल पर बैठते ही प्रशासन भी हरकत में आ गया और मंगलवार को फिरनी की निशानदेही भी शुरू करवा दी गई जो अभी पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed