फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   One fifty crore rupees cheated from more than 500 people in Ambala

Ambala: रकम को दोगुना करने का सपना दिखा 500 से अधिक लोगों से 150 करोड़ ठगे, अधिकांश पूर्व सैनिक शामिल

Fri, 24 Feb 2023 12:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तरुण अग्रवाल, अंबाला सिटी (हरियाणा)
तरुण अग्रवाल, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Feb 2023 12:16 PM IST
सार

अंबाला से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपियों ने गुजरात में बन रहे धोलेरा प्रोजेक्ट में से मिलने वाले लाभ से रुपये दोगुना करने का लालच लेकर अंबाला सहित अन्य स्थानों के 500 से अधिक लोगों से 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली।

विज्ञापन
One fifty crore rupees cheated from more than 500 people in Ambala
कैश - फोटो : Pixabay

विस्तार

गुजरात में बन रहे धोलेरा प्रोजेक्ट में से मिलने वाले लाभ से रुपये दोगुना करने का लालच लेकर अंबाला सहित अन्य स्थानों के 500 से अधिक लोगों से 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इसमें मुख्य रूप से पूर्व सैनिक शामिल हैं। इस संबंध में पीड़ितों ने एसपी को शिकायत देते हुए नेक्सा एवरग्रीन प्रा लिमिटेड कंपनी के नुमाइंदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


आरोपियों ने बराड़ा में बताया था कार्यालय
एसपी कार्यालय शिकायत देने पहुंचे लोगों ने बताया कि उन्हें कंपनी के नुमाइंदों ने बताया था कि उनका बराड़ा में कार्यालय है और उनकी ओर से धोलेरा स्मार्ट सिटी में जमीन ली गई है और प्रोजेक्ट 2042 में पूरा हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया था 50 हजार रुपये निवेश करने पर 60 सप्ताह तक में प्रति सप्ताह 1352 रुपये उनके खाते में जमा होंगे और 60 सप्ताह बाद यह रकम 81 हजार 120 रुपये पहुंच जाएगी। ऐसे ही एक लाख रुपये जमा करवाने पर 60 सप्ताह में एक लाख 80 हजार रुपये वापस मिलेंगे। अब कंपनी और उसका एप जिसके माध्यम वह लेन देन करते वह बंद हो गया है।
विज्ञापन


लोगों को बुलाने के लिए किए बड़े-बड़े सेमिनार
कंपनी ने एमडी द्वारा यह बात कही गई थी उन्होंने 1800 बीघा जमीन धोलेरा प्रोजेक्ट के तहत ली जा रही है। जैसे जैसे जमीन बिकती जाएगी उस जमीन के मुनाफे के साथ ही निवेश करने वाले लोगों को भी उसका मुनाफा दिया जाएगा और करीब दो साल में रकम दोगुना होकर लोगों को मिलेगी। वहीं लोगों से रुपये लेने के लिए अंबाला में भी बड़े-बड़े सेमिनार किए गए और लोगों को इस सेमिनारों में बड़ी-बड़ी बातों के बारे में बताया। इससे आकर्षित होकर लोगों ने अपनी जीवन भर की पूंजी लगा दी। वहीं अब कंपनी के एमडी उनकी पत्नी व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
हमारे पास एसपी कार्यालय से शिकायत आई थी। उसी के आधार पर पीड़ितों को बुलाया गया था। अभी पता चला है वह यह है कि कंपनी ने अंबाला के 500 से अधिक लोगों से करीब 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इसमें बहुत से पूर्व सैनिक भी है। आगे तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, एसएचओ, आर्थिक अपराध शाखा, अंबाला पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed