फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   15-year-old teenager dies due to drowning in river

15 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
15-year-old teenager dies due to drowning in river
नारायणगढ़। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ लगती हरियाणा की सीमा पर स्थित टोका साहिब में एक 15 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम को उस समय पेश आया जब किशोर टोका साहिब के समीप रूण नदी में गहरे पानी के समीप सेल्फी ले रहा था। अचानक उसका पांव फिसला और वह गहरे पानी में जा गिरा। किशोर की शिनाख्त वंश सैनी पुत्र ओमप्रकाश निवासी कटासन (शहजादपुर) जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल से टोका साहिब पहुंचा था, लेकिन एक हादसे में उसकी जान चली गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed