{"_id":"65d126749fe35e4d4e074bc8","slug":"142-sevadars-are-guiding-the-congregation-under-the-surveillance-of-75-cameras-ambala-news-c-36-1-amb1001-118517-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 75 कैमरों की निगरानी में 142 सेवादार कर रहे संगत का मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 75 कैमरों की निगरानी में 142 सेवादार कर रहे संगत का मार्गदर्शन
विज्ञापन
अंबाला छावनी के पंजोखरा साहिब गुरूद्वारा में आयोजित समागम में शबद कीर्तन के दौरान मौजूद संगत। स
हरिंदर पाल सिंह
अंबाला। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में तीन दिवसीय सालाना समागम आरंभ हो गया। समागम में सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। लगभग 75 सीसीटीवी कैमरे गुरुद्वारा साहिब के अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए हैं। इसमें ऐसे स्थान हैं, जहां संगत की संख्या काफी अधिक रहती है।
दूसरी तरफ समागम में आने वाली संगत को सुख-सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए और उनका मार्गदर्शन करने के लिए 142 सेवादारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें 60 कर्मचारी गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब के हैं, 42 दूसरे गुरुद्वारा साहिब से आए कर्मचारी हैं और 40 सेवक जत्थों से जुड़े सदस्य हैं। गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने के लिए कुरुक्षेत्र, मर्दाें साहिब, भानोखेड़ी,, जींद, धमतान साहिब, नाडा साहिब और मंजी साहिब के कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
शनिवार को हरियाणा सिख प्रबंधक कमेटी के मनोनीत सदस्य सुदर्शन सिंह सहगल व टीपी सिंह ने गुरु चरणों में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की।
50 हजार से अधिक संगत ने नवाया शीश
तीन दिवसीय समागम के दौरान दूसरे दिन हरियाणा, पंजाब व हिमाचल से आई करीब 50 हजार संगत ने गुरु चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं संगत के लिए कई प्रकार के लंगर चलाए गए। इसमें दूध, जलेबी, कुलचे-छोले, मिष्ठान प्रसाद, खीर सहित अन्य कई प्रकार के पकवान शामिल थे। इसके लिए अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। वहीं गुरुद्वारा साहिब के लंगर हाल में भी रोटी, चावल, छोले और कढ़ी का लंगर वितरित किया गया।
विज्ञापन
दरबार साहिब से पहुंचे कीर्तनियों ने किया निहाल
रविवार को भी विशेष कीर्तन दीवान सुबह 9 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक भाई छज्जु जी दीवान हाल में सजाए जाएंगे। रविवार को ही सुबह 11 बजे अमृत संचार भी करवाया जाएगा। समागम में पंथ प्रसिद्ध ज्ञानी मान सिंह पूर्व ग्रंथी श्री दरबार साहिब अमृतसर, सतिंदर बीर सिंह, भाई जगजीत सिंह बबीहा,भाई अमनदीप सिंह खालसा, भाई जसकरन सिंह पटियाला, ज्ञानी जसवंत सिंह कथा वाचक, भाई सिमरनजीत सिंह खालसा, भाई सिमरप्रीत सिंह और भाई निर्भय सिंह संगतों को गुरबाणी सुनाकर निहाल करेंगे।
वर्जन
तीन दिवसीय समागम में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। वहीं संगत का मार्गदर्शन करने के लिए 142 सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई है। 50 हजार से अधिक संगत ने गुरु चरणों में शीश नवाया है। रविवार अंतिम दिन काफी भीड़ रहेगी। इसके लिए भी उचित प्रबंध किए गए हैं ताकि संगत को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हरविंदर सिंह, मैनेजर, गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब।