फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सेशन जज हत्याकांड में गवाह को धमकाने की कोशिश

सेशन जज हत्याकांड में गवाह को धमकाने की कोशिश

Wed, 30 Jan 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
सेशन जज हत्याकांड में गवाह को धमकाने की कोशिश

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। बदमाशों ने जुलाई 2018 अध्यापक सेशन जज हत्याकांड के मुख्य गवाह का अपहरण करने की कोशिश की। बदमाशों ने पहले तो बातचीत के बहाने उसे अपने पास बुलाया, इसके बाद उन्होंने उसे कार में बैठने की बात कही। शक होने पर मौके पर गनमैन के आने पर बदमाश वहां से फरार हो गए। बताया जाता है कि कार पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। इसके बाद बदमाश गवाह को ढूंढते हुए उसकी सर्विस स्टेशन की दुकान पर भी जा पहुंचे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गवाह को सुरक्षा प्रदान की है। बीते साल एक अन्य हत्याकांड के गवाह को आरोपियों ने गोलियों से भूनकर मार डाला था, जिसके बाद इस हत्याकांड में पुलिस कोई ढील नहीं देना चाहती है। जानकारी देते हुए अध्यापक सेशन जज की हत्या के गवाह रामबीर सिंह ने बताया कि उसने अपने गांव बड़ागांव में सर्विस स्टेशन लगाया हुआ है और वह रविवार को सात बजे सर्विस स्टेशन बंद कर गांव में अध्यापक सेशन जज के घर पर गया हुआ था। उसके पास गांव का ही विकास नाम का युवक आया और कहने लगा आपसे कोई मिलने आये हैं। जब वह अध्यापाक के घर के बाहर निकला तो वहां सिल्वर रंग की एक कार से कुछ व्यक्ति निकले और कहने लगे कि आपसे बात करनी है। आप सेशन जज हत्या के गवाह हैं क्या आप गवाही दोगे। मैंने कहा कि मैं गवाही दूंगा, जिस पर वह मुझे कार में बैठने को कहने लगे। इस पर आवाज सुनकर मेरा गनमैन व अन्य भी बाहर निकले तब तक आरोपी वह वहां से फरार हो गए।

बीते साल हत्याकांड के मुख्य गवाह की कर दी थी हत्या
13 मई 2018 को कुछ लोगों ने महुआखेड़ी के रणधीर सिंह की हत्या उस समय कर दी थी, जब वह अपने परिवार को सत्संग में छोड़कर आ रहा था। वह गुरदीप सिंह की हत्या का मुख्य गवाह था। वापस लौटते समय आरोपियों ने गांव नखडौली के पास गोलियों से भूनकर उसे मार डाला था। अब फिर से अध्यापक सेशन जज हत्याकांड के गवाह का अपहरण का प्रयास किया गया है। पुलिस सेशन जज हत्याकांड में कोई भी ढिलाई नहीं बरत रही है, जिसको लेकर मृतक अध्यापक सेशन जज के परिजनों व गवाह को पुलिस सुरक्षा दी गई है। इसमें एक सुरक्षा कर्मी मृतक के भाई विजय के साथ, एक सुरक्षाकर्मी गवाह रामबीर सिंह के साथ व घर पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


यह है मामला
जुलाई 2018 में अध्यापक सेशन जज निवासी बड़ागांव अपने घर से गांव गणौली स्थित स्कूल में ड्यूटी पर जा रहा था। गांव बाकरपुर में कुछ लोगों ने उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए परिजनों व ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार आरोपी अब भी फरार
इस मामले में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से सात आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। इस मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच पंचकूला को सौंपी गई है। इस मामले में अब आगामी सुनवाई 6 मार्च को होनी है।


इस बारे में शिकायत मिली थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। वहीं अध्यापक सेशन जज के परिवार व गवाह को पुलिस सुरक्षा दी हुई है, जिसमें 11 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
-अमित कुमार, डीएसपी नारायणगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed