{"_id":"5c4a101cbdec2208d27b0ce7","slug":"141548357660-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री विज की तबीयत खराब, अस्पताल पहुंच कराए टेस्ट, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री विज की तबीयत खराब, अस्पताल पहुंच कराए टेस्ट, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री विज की तबीयत खराब, अस्पताल पहुंच कराए टेस्ट, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह
फोटो नंबर : 22
मंत्री को नजला व जुकाम के कारण सांस लेने में हो रही थी दिक्कत : एसएमओ
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज की तबीयत वीरवार सुबह एकाएक खराब हो गई। सुबह सिविल अस्पताल पहुंचे मंत्री विज ने स्वास्थ्य जांच करवाई। अस्पताल के एसएमओ, हृदय रोग विशेषज्ञ सहित अन्य डॉक्टरों की टीम ने एक घंटे से ज्यादा मंत्री विज की अस्पताल में जांच की। उनके विभिन्न टेस्ट किए गए। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी। हालांकि, इस दौरान विज ने स्वयं को स्वस्थ बताया। एसएमओ सतीश कुमार के अनुसार मंत्री अनिल विज को नजला व जुकाम के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और सुबह से ही वह स्वयं को ठीक महसूस नहीं कर रहे थे।
मंत्री अनिल विज की पिछले एक दो दिनों से तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। सर्दी-जुकाम बढ़ने की वजह से सांस लेने में उन्हें परेशानी हो रही थी। सुबह करीब ग्यारह बजे मंत्री विज नागरिक अस्पताल पहुंचे और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव, अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफीसर सतीश कुमार सहित डॉक्टरों की टीम ने एक घंटे से ज्यादा कार्डियोलॉजी विभाग के स्पेशल वार्ड में मंत्री का चेकअप किया। इस दौरान उनकी पल्स चेक की गई एवं ब्लड सैंपल लिए गए। आराम के लिए उन्हें इंजेक्शन भी लगाए गए साथ ही स्टीम भी दी गई। इस दौरान मंत्री विज ने बताया कि सांस लेने में उन्हें कुछ दिक्कत हो रही थी, जिस कारण चेकअप करवाया गया है और डॉक्टरों ने दवाई दी है, जिससे उन्हें आराम है। उधर सीएमओ डॉ. सतीश ने बताया कि मंत्री विज को नजला और जुकाम था, जिस कारण एंटी बायोटिक दवाएं उन्हें दी गई हैं। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।