फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गैर सरकारी संगठनों ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए उपलब्ध कराई राहत सामग्री

गैर सरकारी संगठनों ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए उपलब्ध कराई राहत सामग्री

Wed, 22 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
गैर सरकारी संगठनों ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए उपलब्ध कराई राहत सामग्री
गैर-सरकारी संगठनों ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए उपलब्ध कराई राहत सामग्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। डीसी शरणदीप कौर बराड़ की अपील पर जिले के गैर-सरकारी संगठनों और व्यवसायिक संस्थानों ने रेडक्रॉस सोसायटी को केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बड़ी संख्या में राहत सामग्री उपलब्ध करवाई है। मंगलवार को डीसी कार्यालय में नगराधीश सुशील कुमार ने भी गैर-सरकारी संगठनों के साथ बैठक की और कहा कि 22 अगस्त तक सभी दानी व्यक्ति, गैर-सरकारी संगठन और उद्योगपति यह राहत सामग्री उपलब्ध करवायें ताकि 23 अगस्त को यह केरल के लिए रवाना की जा सके। इस मौके पर ओएसिस लिमिटेड के प्रतिनिधि ने तौलिये, लोई व अन्य सामान, जीमीदारा पैट्रोल पंप संचालक ने नकदी का सहयोग दिया। रोटरी क्लब अंबाला शहर, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी के पदाधिकारियों व अन्य सामाजिक संगठनों ने बुधवार तक बताई गई राहत सामग्री उपलब्ध करवाने की बात कही। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उनके स्वैच्छिक कार्यकर्ता केरल जाकर सामान वितरण में भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed