फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पीसीआर पर पत्थरबाजी मामले में विज से मिले परिजन

पीसीआर पर पत्थरबाजी मामले में विज से मिले परिजन

Fri, 29 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पीसीआर पर पत्थरबाजी मामले में विज से मिले परिजन
पीसीआर पर पत्थरबाजी मामले में विज से मिले परिजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। मंगलवार देर रात रामबाग रोड पर बंद पड़े शराब के ठेके और पुलिस की जिप्सी पर पथराव और सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर पुलिस ने करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसे लेकर युवकों के परिजन व अन्य लोग स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिले। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने जिन 15 युवकों पर मामला दर्ज किया है वह गलत है। इस मामले में करीब दो या तीन युवकों द्वरा पीसीआर पर पत्थरबाजी की गई थी।
इसी मामले को लेकर वीरवार को उनके निवास स्थान पर युवकों के परिजन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचे। राधेश्याम, पूर्णचंद, रमेश, तिलक राज, भोलाराम, बेशाखीराम, बाबू राम, बेलीराम ने बताया कि जिस वक्त पुलिस पर पथराव हुआ था, उस वक्त उनके बच्चे घरों में सो रहे थे। बिना मतलब के उनके बच्चों को फंसाया गया है। वही मंत्री अनिल विज ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि वह मामले में उचित जांच करवाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि रामबाग रोड पर बंद पड़े शराब ठेके पर मंगलवार रात कुछ युवकों ने शराब न मिलने के कारण हंगामा कर दिया था और ठेक के सेल्समैन के साथ मारपीट की। दर्जनभर युवकों ने ठेके के कारिदें पर डंडे व ईंटों के साथ पत्थरबाजी से हमला कर दिया, तभी पास से गुजर रही पुलिस की पीसीआर को देखते ही युवकों ने पीसीआर पर पथराव कर दिया। यह देख पुलिस कर्मी पीसीआर से उतरे और युवकों की पकड़ने के लिए भागे, लेकिन युवक रात को अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed