{"_id":"5e6d24128ebc3ea7b65235ea","slug":"14-trains-senetige-in-ambala-rail-mandal-ambala-news-knl251872166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला मंडल की 14 ट्रेनों को सेनिटाइज करने का काम शुरू, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे की एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला मंडल की 14 ट्रेनों को सेनिटाइज करने का काम शुरू, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे की एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
पंकज धनगर
अंबाला। रेलवे ने कोरोना वायरस से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। कोरोना वायरस को रेलवे ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों को सेनिटाइज करना शुरू कर दिया है। सेनिटाइज प्रक्रिया के तहत ट्रेनों और स्टेशन पर गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रेनों में फॉगिंग शुरू की गई है और एसी डिब्बों से पर्दे हटाने का काम शुरू किया गया है। रेलवे ने सभी जोन महाप्रबंधकों और मंडल प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि ट्रेन को स्टेशन पर भेजने से पहले यार्ड में सेनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू करें। इसमें कोरोना वायरस से बचाव के उपाय किए जाएं। ट्रेनों को सेनिटाइज करने के लिए एक प्रोटोकॉल बनाया गया है, इसे सभी रेलवे स्टेशनों और रेलवे यार्ड में लागू किया गया है।
यार्ड में ही ट्रेनें होगी सेनिटाइज
वायरस का खतरा बढ़ने के बाद रेलवे में सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह सभी कदम उठाए जा रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए पैसेंजर और एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों को कीटाणु रहित करने के लिए साफ किया जा रहा है। जब भी ट्रेन यार्ड से स्टेशन की तरफ जाएंगी तो यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सेनिटाइज प्रोसेस के बाद ही वह प्लेटफार्म पर पहुंचे।
इन ट्रेनों में शुरू हुई सेनिटाइज प्रक्रिया
अंबाला मंडल की 14 ट्रेनों में सेनिटाइज प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इसमें ट्रेन नंबर 14525/14526, 14521/14522, 54758/54757, 54541/54540, 54539/31, 54556/57 व ट्रेन नंबर 54558/54551 में फॉगिंग प्रक्रिया शुुरू की गई है।
विज्ञापन
अभियान पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। रेलवे कोरोना वायरस के इस संकट से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सभी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। यार्ड में ही ट्रेनों में फॉगिग कर दवाई का छिड़काव किया जा रहा है और आधे घंटे तक ट्रेन के सभी खिड़कियां व दरवाजे बंद रखकर कीटाणुओं का खात्मा किया जा रहा है।
गुरिंदर मोहन सिंह, मंडल रेल प्रबंधक अंबाला।