फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   14 new infected including Anil Vij

अनिल विज सहित 14 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
14 new infected including Anil Vij
अंबाला। कोरोना एक बार फिर कहर बरपाने लगा है। बुधवार को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सहित 14 नए संक्रमित सामने आए हैं। मंत्री विज ने खुद संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों से टेस्ट करवाने की अपील की। वेे कुछ दिन आइसोलेटेड रहेंगे।
विज्ञापन

मंत्री विज के तीसरी बार संक्रमित होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग ने संपर्क में आने वाले करीब 50 लोगों के सैंपल लिए और उन्हें लैब में भेज दिया। अब उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। बता दें कि विज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबाला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि थे और योग भी किया था। डीसी, एडीसी, मंडलायुक्त सहित प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित योग कराने वाले भी उनके संपर्क में आए थे। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

बुधवार को संक्रमित मिले लोगों में सात मामले छावनी से सामने आए हैं। इनमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। वहीं, शहर से चार, चौड़मस्तपुर, बराड़ा व मुलाना से 1-1 मरीज सामने आए हैं। राहत की बात यह रही कि तीन लोगों ने कोरोना को मात दी है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेटेड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकवरी रेट बेहतर
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.56 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 799286 सैंपल लिए गए हैं। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 49 हजार 806 लोगों का टीकाकरण किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल के अनुसार, 10 लाख 62 हजार 183 को पहली तो 10 लाख 34 हजार 153 लोगों कोरोना से बचाव की दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed