{"_id":"5c534affbdec224df422d5a4","slug":"131548962559-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली बैठक में तय होगा अंबाला में एयरपोर्ट निर्माण का स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली बैठक में तय होगा अंबाला में एयरपोर्ट निर्माण का स्वरूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन के साथ लगते गांव मंडली व बरनाला में डोमेस्टिक एयरपोर्ट निर्माण का स्वरूप दिल्ली में आगामी दिनों में होने वाली बैठक में तय होगा। दिल्ली में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एयरफोर्स अधिकारियों की बैठक जल्द होगी। इस बैठक में तय होगा की फ्लाइट्स के लिए नया रनवे बनेगा या फिर एयरफोर्स के रनवे का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की जाएगी। उधर, एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द आरंभ करने को लेकर मंत्री अनिल विज ने वीरवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीईओ सुनील दत्त से चंडीगढ़ में मुलाकात की।
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के उत्तरी क्षेत्र में गांव मंडली व बकनौर स्थित है जहां पर करीब 15 एकड़ जमीन का चयन एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए किया है। मगर, अभी यह फाइनल नहीं हो सका है कि विमानों के टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए एयरफोर्स स्टेशन के रनवे का इस्तेमाल होगा या फिर नया रनवे बनेगा। इसको लेकर अभी अंतिम रूप दिया जाना है।
एयरफोर्स का रनवे मिला तो चार से छह महीने में चालू होगा एयरपोर्ट
यदि एयरफोर्स स्टेशन का रनवे डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो चार से छह महीने में ही एयरपोर्ट बन सकता है। यदि नया रनवे बनाना पड़ेगा तो इसपर कुछ ज्यादा समय लग सकता है। एयरफोर्स का ही रनवे होने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी को केवल अलग से एयरफोर्स स्टेशन के साथ बिल्डिंग बनानी होगी, जिसमें चेक-इन एवं चेक-आउट, सिक्योरिटी चेकिंग, पार्किंग आदि के लिए निर्माण करना होगा और यह कार्य जल्द पूरा किया जा सकेगा। बता दें कि चंडीगढ़ और श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी यही व्यवस्था है जहां एयरफोर्स स्टेशन का रनवे ही डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
निर्माण जल्द आरंभ करने को लेकर सीईओ से मंत्री ने की मुलाकात
उधर, स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीईओ सुनील दत्त से चंडीगढ़ में मुलाकात की। इस दौरान अंबाला में एयरपोर्ट निर्माण जल्द आरंभ करने को लेकर दोनों में चर्चा हुई। बता दें कि भारत सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट के तहत अंबाला में डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण किया जाना है। अंबाला से लखनऊ और श्रीनगर के लिए फ्लाइट्स का टेंडर भी एक विमान कंपनी ने भर दिया है और अंबाला से दोनों शहरों में महज एक से डेढ़ घंटे के बीच अब पहुंचा जा सकेगा।
--------
रनवे नया बनेगा या फिर एयरफोर्स का होगा, इसको लेकर जल्द ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व एयरफोर्स की बैठक होगी। इसमें कई तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। निर्माण जल्द से जल्द आरंभ करने को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीईओ से मुलाकात की गई है। आश्वासन दिया कि जल्द अंबाला की जनता को एयरपोर्ट समर्पित कर दिया जाएगा।
-अनिल विज, स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री, हरियाणा