{"_id":"5c534af8bdec224c80717694","slug":"131548962552-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के हीरे को जनता ने धूल चटाई : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के हीरे को जनता ने धूल चटाई : विज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। जींद उपचुनाव में भाजपा की जीत पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरजेवाला को हीरा समझकर इस चुनाव में उतारा था। मगर वह कोयला निकले। जनता ने पूरी तरह से सुरजेवाला को रिजेक्ट कर दिया। जनता कांग्रेस के कारनामों से वाकिफ हो चुकी है। कांग्रेस को जब-जब मौका मिला उन्होंने जमकर काले काम किए। मगर अब वह पूरी तरह से राख हो चुके हैं और चुनाव में जनता ने सुरजेवाला को धूल चटा दी है। ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर उठे सवाल पर विज ने कहा कि तीन राउंड तक जब तक विपक्षी जीत रहे थे तो ईवीएम ठीक थी, जब अगले राउंड में हारने लगे तो ईवीएम पर सवाल उठाए गए। भाजपा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और जींद चुनाव के नतीजे मील के पत्थर साबित होंगे।
शशि थरूर पर विज का पलटवार
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता शशि थरूर न शक्ल से न अकल से हिंदुस्तानी लगते हैं। बता दें कि शशि थरूर ने ट्वीट करके ‘संगम में सब नंगे’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसपर अब मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। विज ने शशि थरूर को बेहूदा इंसान कहते हुए कहा कि वह हिंदुस्तानी नहीं लगते। विज ने कहा शशि थरूर को हिंदुस्तान के मामलों में दखल भी नहीं देना चाहिए। प्रयाग में लगे कुंभ मेले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा स्नान करने की घोषणा पर विज ने फिर थरूर पर हमला बोला और कहा कि मैं थरूर वाली बात नहीं कहूंगा। यह अच्छी बात है कि अगर वह स्नान करने जा रहे हैं यह भारत की संस्कृति है, कुंभ एक बहुत बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है और अगर कोई भी वहां जाता है तो यह अच्छी बात है।