{"_id":"5c51f9cbbdec2273923c18a7","slug":"131548876235-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर सपाटे के साथ अब ले सकेंगे म्यूजिक का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर सपाटे के साथ अब ले सकेंगे म्यूजिक का आनंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैर सपाटे के साथ अब ले सकेंगे म्यूजिक का आनंद
फोटो नंबर : 10, 11 व 12
-कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से तैयार की गई सीबी लेक और साइकिलिंग ट्रैक पर लगेंगे म्यूजिक सिस्टम
-11 लाख रुपये की लागत से दोनों स्थानों पर होगा काम, फरवरी में निकाले जाएंगे टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सैर सपाटे के साथ लोग अब म्यूजिक का भी आनंद ले सकेंगे। कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से तोपखाना में तैयार की गई सीबी लेक में सुबह और शाम को म्यूजिक भी चलाया जाएगा। इतना ही नहीं ड्रूंड रोड पर भी साइकिलिंग ट्रैक के साथ म्यूजिक सिस्टम लगाए जाएंगे। बोर्ड इस कार्य के लिए 11 लाख रुपये खर्च कर रहा है। फरवरी में इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे। जिसके बाद म्यूजिक सिस्टम लगाए जाएंगे।
बता दें कि तोपखाना में बंद पड़ी एक डिग्गी को कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा एक खूबसूरत लेक में तब्दील किया जा रहा है। लेक के चारों ओर वाकिंग एवं जागिंग ट्रैक निर्माण किया जा रहा है। इसी ट्रैक के साथ-साथ अब म्यूजिक सिस्टम लगाने की योजना बोर्ड की है। सिस्टम लगाने के लिए एक कंट्रोल कक्ष स्थापित किया जाएगा जहां से सिस्टम को ऑन-ऑफ किया जा सकेगा। विभिन्न स्थानों पर उत्तम क्वालिटी के स्पीकर होंगे और सुबह-शाम एक नुिर्धारित समय अवधि में म्यूजिक को चलाया जाएगा। भविष्य में यहां पर वाकिंग करने वाले लोग झील का प्राकृतिक नजारा तो ले सकेंगे साथ ही म्यूजिक का भी। लेक में म्यूजिक सिस्टम लगाने के लिए बोर्ड द्वारा करीब साढ़े चार लाख रुपये की राशि को खर्च किया जा रहा है। इसके अलावा करीब साढ़े छह लाख रुपये की राशि से डूरंड रोड पर भी साइकिलिंग ट्रैक वाले क्षेत्र में म्यूजिक सिस्टम लगाने की कवायद बोर्ड द्वारा की जा रही है। ट्रैक का निर्माण अंतिम चरणों में है और इसके बाद सिस्टम लगाना आरंभ कर दिया जाएगा।
अब तक माल रोड व पटेल पार्क में म्यूजिक सिस्टम
अब तक सेना क्षेत्र में माल रोड और पटेल पार्क में म्यूजिक सिस्टम लगाया जा चुका है जहां सुबह व शाम वाकिंग करने वाले लोग सैर-सपाटे के साथ म्यूजिक का लुत्फ उठा रहे हैं। पार्क एवं माल रोड पर अलग-अलग स्थानों पर स्पीकर लगाए गए हैं और लाइट म्यूजिक सुबह शाम लगाया जाता है।
विज्ञापन
यह बोले क्षेत्र पार्षद
वार्ड पार्षद आशिमा ने कहा कि तोपखाना क्षेत्र में सीबी लेक बनने से इलाके के निवासियों को बेहतर माहौल मिल सकेगा। लोग सुबह व शाम को सैर तो कर सकेंगे साथ ही म्यूजिक सिस्टम लगने से लोग और आनंद उठा सकेंगे। क्षेत्रवासियों के लिए अन्य कार्य भी किए गए हैं जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
कोट्स
तोपखाना के पास सीबी लेक को एक पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां पर लोग सुबह-शाम सैर का तो आनंद ले सकेंगे साथ की म्यूजिक सिस्टम लगने से और बेहतर अनुभव होगा। लेक साथ ठीक साथ पहले ही ओपन एयर थियेटर एवं पार्क भी स्थापित किया जा चुका है।
वरूण कालयिा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।
------------------------