फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, उपभोक्ताओं को हुई परेशानी

बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, उपभोक्ताओं को हुई परेशानी

Wed, 09 Jan 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
फोटो नंबर------31 से 35
विज्ञापन

हड़ताल से बैंकों में काम ठप्प, लोग हुए परेशान
कर्मचारी बोले- सरकार वेतन वृद्धि समझौते को जल्द लागू करे और बैंकों के विलय पर रोक लगाए
विभिन्न विभागों के कर्मचारी रहे राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल, किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत पंजाब एंड सिंध बैंक छावनी शाखा के सामने बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस कारण सरकारी बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि बुधवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अंबाला छावनी के सामने सुबह 10:30 बजे प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं राष्ट्रीयकृत बैंकों के अलावा एलआईसी, जीआईसी, पोस्टल डिपार्टमेंट, इंकम टैक्स के भी सभी कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल रहे। इस हड़ताल में सभी बैंकों के कर्मचारी भी एआईबीए के आह्वान पर शामिल हुए। वहीं सिटी में भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कई बैंकों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। शहर में सिटी पार्क के सामने बने केनरा बैंक के बाहर बैंककर्मी इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने कहा कि सरकार वेतन वृद्धि समझौते को जल्द लागू करे और सरकार बैंकों के विलय पर रोक लगाए।
-----------
यह हैं मुख्य मांगें
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला प्रधान रामगोपाल व सीटू नेता टेकचंद ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन व एक्स ग्रेशिया रोजगार स्कीम बहाल करे और न्यूनतम वेतन 18000 देे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सुझाव के अनुसार विधानसभा में बिल पारित करके सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। समान काम व समान वेतन दिया जाए। रोडवेज सहित जन सेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाई जाए। रोडवेज हड़ताल व अन्य आंदोलनों में की गई उत्पीड़न व दमनात्मक कार्रवाई को वापस लिया जाए। पंजाब के समान वेतनमान दिया जाए। आशा वर्कर, मिड-डे मील, आंगनबाड़ी वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन

----------
ये यूनियनें हड़ताल में नहीं हुईं शामिल
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन मंगलवार को सभी यूनियनों ने हड़ताल में हिस्सा नहीं लिया। भारतीय मजदूर संघ, आल हरियाणा वर्कर यूनियन 1947 ने हड़ताल में भाग नहीं लिया, वहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स, एनएचएम, एमपीएचडब्ल्यू में से कोई भी कर्मचारी हड़ताल में मौजूद नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फोटो नंबर :: 48
कर्मचारी यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, जुलूस निकाल जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। नगरपालिका कर्मचारी संघ नारायणगढ़, मिड-डे मील वर्कर यूनियन, आशा वर्कर यूनियन, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, हरियाणा कर्मचारी महासंघ, भवन निर्माण कामगार यूनियन, सीआईटीयू के कर्मचारी/सदस्य सीआईटीयू के जिला सचिव रमेश कुमार की अध्यक्षता में सामुदायिक केंद्र नारायणगढ़ में इकट्ठे हुए। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य ऑडिटर सतीश सेठी, राम मेहर राज्य कोषाध्यक्ष सीआईटीयू, मांगे साहिब प्रधान नगरपालिका कर्मचारी संघ नारायणगढ़, सुभाष धीमान ब्लाक सचिव सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सतनाम सिंह ब्लाक प्रधान नारायणगढ़ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सुषमा शर्मा ब्लाक प्रधान नारायणगढ़, आशा वर्कर यूनियन, रेशमी देवी ब्लाक प्रधान मिड-डे वर्कर यूनियन, चमनलाल जिला प्रधान भवन निर्माण कामगार यूनियन, अमरनाथ सैनी सब डिपो प्रधान हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ, कमलजीत बख्तुआ जिला प्रधान हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ शामिल रहे। कर्मचारी नारेबाजी करते हुए मेन बाजार से होते हुए राज्यमंत्री नायब सैनी कार्यालय पर पहुंचे।
---------
फोटो नंबर :: 37
बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। अधोया बिजली बोर्ड परिसर में कर्मचारियों ने अंबाला कैंट यूनिट सचिव तरसेम राणा की अध्यक्षता हरियाणा और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सब यूनिट प्रधान राज कुमार सैहला ने बताया कि हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को प्रताड़ित किया है। इस मौके पर केंद्रीय परिषद में एमएमसी सुशील सिंगला, सब यूनिट सचिव रण सिंह राणा, सतबीर सिंह, संजीव गुप्ता, मनिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, रणधीर सिंह, गोबिंद, पवन आदि मौजूद रहे।

उधर, बराड़ा में सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों उपमंडल प्रधान मास्टर अशोक कुमार सैनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। संचालन सचिव नैब सिंह ने किया। प्रदर्शन को आशा वर्कर्स जिला सचिव कविता, मिड-डे मील खंड प्रधान ममतेश चौहान, पैक्स नेता देविंद्र राणा, बिजली निगम से कमलजीत, भवन निर्माण उप प्रधान विनोद, सर्व अनुबंध अनुदेशक संघ से विनोद आदि ने अपने विचार रखे। उपमंडल प्रधान ने विभागों के निजीकरण की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed