फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   राफेल मुद्दे पर जेपीसी जांच से भाग रही मोदी सरकार : शैलजा

राफेल मुद्दे पर जेपीसी जांच से भाग रही मोदी सरकार : शैलजा

Sun, 06 Jan 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
राफेल मुद्दे पर जेपीसी जांच से भाग रही मोदी सरकार : शैलजा
फोटो नंबर---16
विज्ञापन

राफेल मुद्दे पर जेपीसी जांच से भाग रही मोदी सरकार : शैलजा
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपरोक्ष हमला करते हुए कहा कि उन्होंने 2014 के चुनाव में जादूगरी दिखाते हुए जनता को भ्रमित कर सत्ता हथिया ली, लेकिन जादूगर की तरह उनके वादे झूठे निकले। शैलजा शनिवार को गांव राउमाजरा में एससी सेल के ब्लाक प्रधान सुरजीत सिंह के निवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रही थीं।
राफेल को लेकर कांग्रेस के स्टैंड पर किए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का हल केवल जेपीसी जांच है, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, लेकिन मोदी सरकार इस जांच से भाग रही है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन में बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि इसके बारे में निर्णय लेना पार्टी हाईकमान के क्षेत्राधिकार में हैं। पार्टी में गुटबाजी को नकारते हुए शैलजा ने कहा कि गुटबाजी तो भाजपा में है, जिसके मंत्री भी प्रदेश के सीएम को मुख्यमंत्री मानने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। एक सवाल के जवाब में शैलजा ने कहा कि किसान कर्ज माफी हमारे लिए मुख्य मुद्दा है। यूपीए सरकार ने पहले भी देश के किसानों का 71 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था, अब भी करेंगे।
विज्ञापन

-----------
शुगर मिल का मामला कल राज्यसभा में उठाऊंगी
स्थानीय शुगर मिल की तरफ किसानों का करोड़ों बकाया होने के मुद्दे पर सांसद ने इस समस्या को सोमवार को राज्यसभा में उठाने की बात कही। शैलजा ने कहा कि अंबाला लोकसभा सहित समुचे हरियाणा में विकास कार्य ठप हैं। प्रदेश व केंद्र सरकार नारायणगढ़ व अंबाला में नई परियोजना लाने में असफल रही है। स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अपना कल्याण कर रहे हैं जबकि रामकिशन ने जनकल्याण के कार्य किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
हाईकमान का आदेश हुआ तो अंबाला से लड़ूंगी चुनाव
अंबाला लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि अंबाला की जनता ने उन्हें दो बार सेवा करने का अवसर दिया था। अब भी यदि हाईकमान का आदेश होगा तो वे यहां से चुनाव लड़ेंगी। प्रदेश में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव होने के सवाल पर उनका कहना था कि भाजपा इकट्ठे चुनाव कराने से भाग रही है। कांग्रेस पार्टी चुनावों के लिए तैयार है। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, एससी सेल के ब्लॉक प्रधान सुरजीत सिंह, वेणु अग्रवाल, विरेंद्र सोमा, चमन पंजलासा, बलविंद्र पूनिया, नरेंद्र देव, अमित वालिया, देशबंधु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed