{"_id":"5bb7bd8b867a55353c22251f","slug":"131538768267-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूतवी से नांदेड के लिए कल चलेगी स्पेशल एसी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूतवी से नांदेड के लिए कल चलेगी स्पेशल एसी ट्रेन
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मूतवी से नांदेड के लिए कल चलेगी स्पेशल एसी ट्रेन
अंबाला कैंट। जम्मूतवी-नांदेड़ के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन सात अक्तूबर को चलाई जाएगी। सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि रेलयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर जम्मूतवी से नांदेड के लिए सुपर फास्ट एसी स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 02752 का संचालन किया जाएगा। ट्रेन जम्मूतवी से सात अक्तूबर को सायं 4:05 बजे प्रस्थान कर नौ अक्तूबर को सुबह 5.15 बजे नांदेड पहुंचेगी। सोलह वातानुकूलित 3 टीयर के डिब्बों वाली यह सुपर फास्ट विशेष रेलगाड़ी मार्ग में पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, अंबाला छावनी, नई दिल्ली, मथुरा, आगरा छावनी, ग्वालियर, झांसी, बीना, हबीबगंज, इटारसी, मलकापुर, अकोला, वासिम, हिंगोली, बसमत तथा पूर्णा स्टेशनों पर ठहरेगी।