फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   इलाज में लापरवाही से हुई मौत, भड़के परिजन

इलाज में लापरवाही से हुई मौत, भड़के परिजन

Thu, 23 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही से हुई मौत, भड़के परिजन
इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत, निजी चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। दुर्गा नगर निवासी 45 वर्षीय विनोद कोहली की इलाज के दौरान हुई मौत का कारण निजी चिकित्सक द्वारा इलाज में बरती गई लापरवाही बताते हुए बुधवार को परिजनों ने सिविल अस्पताल अंबाला शहर के बाहर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजन उस निजी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग पर अडे़ थे, जिसने कोहली का पित्ते की पथरी का ऑपरेशन किया था।
मृतक के भतीजे प्रिंस कोहली ने बताया कि उसके चाचा विनोद को 14 जुलाई को पेट दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद सिविल अस्पताल में करवाये अल्ट्रासाउंड में पित्ते की पथरी की पुष्टि हुई। इसके बाद 16 अगस्त को विनोद का शहर के मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में आप्रेशन करवा दिया था। उसके दो दिन बाद विनोद को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी, लेकिन विनोद की हालत फिर भी ठीक नहीं हुई। उसे फिर से उस निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। कुछ टेस्ट करवाने के बाद चिकित्सक के मैनेजर ने विनोद को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवा दिया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि विनोद की आंतों में इंफेक्शन है। सात अगस्त को इलाज के बाद पीजीआई से विनोद को छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद परिजनों ने विनोद को करीब हफ्ता पहले सिविल अस्पताल अंबाला शहर में भर्ती करवा दिया था। जहां इलाज के दौरान गत दिवस विनोद की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को मृतक विनोद के परिजन, रिश्तेदार व पड़ोस के लोग सिविल अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने थाना सदर में पुलिस को मामले की शिकायत दी, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद दोपहर को परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर निजी अस्पताल के बाहर भी सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया हुआ था। सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने करीब आधे घंटे तक रोड जाम कर दिया। परिजनों ने कहा कि इस मामले में सीधे तौर पर डॉक्टर की लापरवाही है, जिसने उन्हें पेशेंट की सही हालत की जानकारी नहीं दी। उन्होंने डॉक्टर पर मामला दर्ज करने की मांग की। इसके बाद बलदेव नगर एसएचओ व सिटी एसएचओ मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सदर थाना एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed