फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जसविंदर के बयान पर आठ युवकों पर मामला दर्ज

जसविंदर के बयान पर आठ युवकों पर मामला दर्ज

Wed, 25 Jul 2018 01:10 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
जसविंदर के बयान पर आठ युवकों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारायणगढ़। मारपीट कर दो छात्रों का गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल हुए जसविंद्र सिंह के बयान पर यह मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस चौकी सेक्टर-4, नारायणगढ़ इंचार्ज रामबिलास के अनुसार सोमवार को नारायणगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में दो छात्र गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ था और इस संघर्ष में तेजधार हथियारों से भी वार किए गए थे। उन्होंने बताया कि इस झगड़े में दो युवक जसविंद्र व धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें नारायणगढ़ से सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के उपरांत अंबाला नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। बकौल रामबिलास अंबाला के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन जसविंद्र को पुलिस ने दिए अपने बयान में कहा कि वह सोमवार को कॉलेज में अपने किसी निजी काम से गया था। उसके साथ उसका मित्र धर्मेंद्र भी था। तभी वहां पर मौजूद कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व कॉलेज स्टाफ को देख हमलावर मौके से फरार हो गए। उसने बताया कि इस हमले में वह व उसका साथी धर्मेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। चौकी इंचार्ज के अनुसार जसविंद्र के बयान पर पुलिस ने विक्की, सोहन वासी गांव नेकनावा, दीपक वालिया वासी अम्बली, सौरभ सैनी वासी भरेड़ी, चुनाव सिंह, विक्की फिरोजपुर, विनय झंडा, पवन राठी मुकन्दपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed