{"_id":"5b523c0d4f1c1b07788b51a0","slug":"131532115981-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार विज व बवेजा होंगे : तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार विज व बवेजा होंगे : तिवारी
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड के पार्षद सुरेंद्र तिवारी ने अब स्वयं को जान का खतरा बताया है। पुलिस को भेजी शिकायत में तिवारी ने कहा कि भविष्य में यदि उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, उनके भाई एवं कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अजय बवेजा होंगे।
शिकायत में तिवारी ने कहा कि जब उन्होंने मंत्री विज के खिलाफ मोर्चा खोला तभी से उनके खिलाफ झूठी शिकायतें एवं साजिशें रची जाने लगी हैं जिससे अब उन्हें व उनके परिवार को जान का खतरा है। तिवारी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही बवेजा ने एसपी अंबाला को शिकायत दी कि तिवारी के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है और इससे उनको जान का खतरा है। बवेजा की इस शिकायत के बाद पुलिस ने तिवारी का लाइसेंसी रिवाल्वर अपने पास जमा करवा लिया था। तिवारी ने कहा कि बवेजा के पास उनका आना-जाना था और वह परिवार सहित उनसे मिलते थे, मगर जब से उन्होंने मंत्री विज के खिलाफ मोर्चा खोला है तभी से अब बवेजा व अन्य उनके खिलाफ साजिशें रच रहे हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हत्या के प्रयास का आरोपी है तिवारी, खतरा मुझे है : बवेजा
उधर, कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने कहा कि उन पर हमला करने के मामले में पार्षद तिवारी हत्या का प्रयास करने का आरोपी है। वह जमानत पर खुलेआम घूम रहा है जिससे उनको जान का खतरा है। इसी खतरे को देखते हुए उन्होंने पुलिस को तिवारी के रिवाल्वर के संबंध में शिकायत दी थी। बवेजा ने कहा कि उन पर एवं मंत्री अनिल विज पर तिवारी के लगाए गए आरोप मनघड़ंत हैं और पूरी जनता सच्चाई से वाकिफ है।
विज्ञापन
दोनों में हुआ था विवाद
बता दें कि बीते वर्ष तब बोर्ड के पार्षद रहे अजय बवेजा पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में बोर्ड उपाध्यक्ष रहे सुरेंद्र तिवारी पर हत्या का प्रयास करने व अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले के बाद तिवारी को उपाध्यक्ष की कुर्सी से हटाकर बवेजा को उपाध्यक्ष बनाया गया था। हत्या के प्रयास करने का यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।